{"_id":"5d4350038ebc3e6d1b73f93a","slug":"child-cidnaping-case-in-karnal-karnal-news-knl15790190","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन को बच्चा उठाने के शक में ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन को बच्चा उठाने के शक में ग्रामीणों ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खेड़ी सर्फअली में बच्चे के अपहरण के प्रयास की सूचना से हड़कंप मच गया। आरोप है कि जीप में सवार पांच लोगों ने घर में घुसकर बच्चे को उठाने का प्रयास किया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पिता ने जब विरोध किया तो उस पर तेजधार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों को घेरा तो उनमें से दो भागने में कामयाब हो गए। तीनों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची। तीनों आरोपियों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम तक चली पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और एक दूसरे ने अपनी सफाई दी। चोलाधारियों का कहना था कि गुरुद्वारे का निशान देखकर रुके थे।
घटना वीरवार दोपहर की है। खेड़ी सर्फअली निवासी साहब सिंह का कहना है कि दोपहर के समय जीप नंबर पीबी04सी-0799 से उतर कर पांच व्यक्ति उनके घर में घुसे। उनके बेटे गुरसेवक को थप्पड़ मारकर उठाने का प्रयास किया। जब वह अपने बेटे को छुड़वाने आया तो उस पर कृपाण से हमला किया। उसके बाद ग्रामीणों ने उनको पकड़ा व उनकी काफी पिटाई भी की। इस दौरान ग्रामीणों को देखकर दो युवक फरार हो गए। काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस को सूचना दी गई। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया तो मामला कुछ और निकला। बाद में उनका समझौता हो गया।
धोखे में हुआ सब कुछ : थाना प्रभारी
गांव खेड़ी सर्फअली से ग्रामीणों का फोन आया था कि गांव में उन्होंने एक बच्चा चोर गिरोह को पकड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने तीन लोगों को हमें सौंप दिया। जब पूछताछ की तो पता चला कि पाला सिंह और एक उसका पुत्र बनी सिंह निवासी रत्ताखे जिला फतेहाबाद और एक अन्य अवतार सिंह निवासी कैडल जिला फतेहाबाद के हैं। उन्होंने चोला लिया हुआ है। वह बाबा साहब सिंह के घर गुरुद्वारे का निशान देखकर रुके थे। इसके बाद उन्हें बच्चा चोर समझकर पीट दिया गया। इस मामले में ग्रामीणों की पंचायत में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
- जगबीर सिंह, थाना प्रभारी