{"_id":"57f3fe994f1c1bc332270b2e","slug":"chikengunia-viral-old-man-and-child-dead-fever-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध चिकनगुनिया से वृद्ध और वायरल से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध चिकनगुनिया से वृद्ध और वायरल से बच्चे की मौत
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में दाखिल एक बुजुर्ग की संदिग्ध चिकनगुनिया से और एक बच्चे की वायरल बुखार से मौत हो गई। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग चिकनगुनिया होने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन
सदर बाजार निवासी अनिल ने बताया कि उनके पिता कन्हैया (60) लंबे समय से बुखार से पीड़ित थे। मंगलवार को हालत गंभीर होने पर बुजुर्ग को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि वृद्ध चिकनगुनिया से पीड़ित था।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे मामले में वायरल बुखार होने विवेक (2) निवासी उचाना गांव को मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया। मंगलवार दोपहर को बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि विवेक को कई दिन से बुखार था। पहले गांव में इलाज कराया, बाद में उसे मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया। इस बारे में उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. योगेश कुमार का कहना है कि बुजुर्ग को चिकनगुनिया कंफर्म नहीं है।
विज्ञापन