फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chief Minister's rally will be held in Indri's grain market on 23rd

Karnal News: इंद्री की अनाज मंडी में 23 को होगी मुख्यमंत्री की रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's rally will be held in Indri's grain market on 23rd
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य के सभी विधान सभा क्षेत्रों में एक एक धन्यवादी रैली करेंगे।
जिस विधान सभा क्षेत्र में जाएंगे, वहां प्रमुख मांगों को भी जानेंगे और मौके पर उस विधान सभा क्षेत्र की बड़ी मांगों को पूरा करने का एलान भी किया जा सकता है।
इसी क्रम में 23 दिसंबर को इंद्री विधान सभा क्षेत्र की रैली स्थानीय नई आज मंडी में की जाएगी।
विधायक एवं हरियाणा विधानसभा के चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने 23 दिसंबर को नई अनाज मंडी इंद्री में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए हलके के बदरपुर, डबकोली कलां, डेरा हलवाना सिकलीगर गांव में पहुंचकर लोगों को निमंत्रण दिया तथा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार चुनने के लिए लोगों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विधायक का गांवों में पहुंचने पर लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। विधायक रामकुमार कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री 18 दिसंबर से हरियाणा राज्य में विधानसभावार रैलियों का शुभारंभ कर रहे हैं। वह एक दिन में दो-दो रैलियां करेंगे। 23 दिसंबर को इंद्री और पेहवा में रैली है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इंद्री विधान सभा क्षेत्र की मुख्य समस्याओं और आवश्यकताओं की सूची तैयार की जा रही है, जिसे रैली में मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री इस मौके पर कोई न कोई घोषणा भी कर सकते हैं। ये समस्याएं और सुविधाएं जनता से ही प्राप्त होगी।
उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार की सोच की है कि प्रदेश के हर वर्ग के हित को ध्यान में रखा जाए। भाजपा की इसी सोच और नीतियों के कारण हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed