फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chief Minister will inaugurate Cyclothon for drug free Haryana today

Karnal News: मुख्यमंत्री आज नशा मुक्त हरियाणा के लिए साइक्लोथान का करेंगे शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will inaugurate Cyclothon for drug free Haryana today
- करनाल से शुरू होकर साइक्लोथान प्रदेश के सभी जिलों में करेगी जागरूक
विज्ञापन

- शुक्रवार को करनाल से शुरू होकर साइकिल रैली शाम को पहुंचेगी पानीपत

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल नशा मुक्त हरियाणा बनाने का संदेश देते हुए शुक्रवार की सुबह छह बजे करनाल से मेगा साइक्लोथान का शुभारंभ करेंगे। यह साइक्लोथान 25 सितंबर को करनाल में ही समाप्त होगा। इससे पहले प्रदेश के सभी जिलों से यह साइकिल रैली गुजरेगी और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेगी।
करनाल में एनडीआरआई चौक से मेगा साइक्लोथान की शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरी झंडी दिखाकर करेंगे। जिसके बाद आंबेडकर चौक, पुराना बस अड्डा के पीछे रेलवे रोड, निरंकारी भवन के पास से हांसी चौक, रेलवे पुल कैथल रोड, विश्वकर्मा चौक, कैथल नहर पुल, पुलिस लाइन करनाल, चिड़ाव मोड़, जुंडला, जलमाना होते हुए साइक्लोथान दोपहर तक असंध पहुंचेगी। जहां से सालवन चौक, दुपेड़ी, सालवन, बल्ला एवं मूनक से होते हुए शाम को पानीपत में प्रवेश करेगी। दो सितंबर को पानीपत से शुरू होकर गोहाना होते हुए सोनीपत पहुंचेगी और तीन सितंबर को सोनीपत से सांपला होते हुए रोहतक में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन

साइक्लोथान में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं आम दर्शकों के लिए स्वच्छ पेयजल एवं अस्थायी शौचालयों का प्रबंध किया गया है। साउंड सिस्टम और एलईडी लगवाई गई हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले लोक कलाकार नुक्कड़ नाटक एवं लोक गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे। प्रतिभागी अपनी साइकिल लेकर इस रैली में शामिल होंगे। विद्याथी, खिलाड़ी, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, नशा मुक्ति केंद्र, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, केमिस्ट एसोसिएशन और नेहरू युवा केंद्र से जुड़े युवा साइक्लोथान में प्रतिभाग करेंगे। साइक्लोथान में करीब 10 हजार युवाओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान हरियाणा पुलिस के कोर ग्रुप के 200 जवानों की टीम 100 साइकिलों पर साइक्लोथान के साथ-साथ चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed