फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chief Minister took stock of the amusement park being built with 6.50 crores

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मनोरंजन पार्क का लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister took stock of the amusement park being built with 6.50 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के लोगों के सैर करने व साइकिलिंग के लिए काछवा रोड पुल से कैथल रोड पुल के बीच में जेएनएल कैनाल व भाखड़ा कैनाल के बीच मनोरंजन पार्क बनाया जा रहा है। यह पार्क शीघ्र बनकर तैयार हो जाएगा। इस पर करीब 6 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि खर्च आने का अनुमान है। मुख्यमंत्री ने रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ इस क्षेत्र का दौरा कर परियोजना के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री शनिवार को करनाल पहुंचे थे, देर रात तक विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहे। अपने आवास पर ही रात्रि विश्राम किया। सुबह फिर विकास कार्यों का निरीक्षण शुरू कर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को निर्धारित समय में पूरा करवाएं। मनोरंजन पार्क प्रोजेक्ट में लोगों की सुविधा के लिए साइकिल ट्रैक, पेवर्स, वॉक-वे, पेड़ के साथ बैठने की जगह, किड्स प्ले, नहर के साथ टोवॉल, दीवार पर ग्रिल तथा दोनों दिशाओं में पार्किंग की व्यवस्थाएं की गई है। इस पार्क की लंबाई दो किलोमीटर होगी।
विज्ञापन

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मेयर रेनू बाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, पूर्व पार्षद भगवानदास अग्गी, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, नगर निगम आयुक्त मनोज कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त योगेश कुमार व स्मार्ट सिटी के जीएम रमेश मंढान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ रोड व नहर पुल निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल शहर में करोड़ों रुपये की राशि के चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री करनाल-मेरठ रोड पर पहुंचे और वहां चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मेरठ रोड पर बन रहे आवर्धन नहर पुल के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह कार्य 30 नवंबर तक पूरा होना चाहिए। इस सड़क पर चीनी मिल होने के कारण गन्ने के सीजन से पहले दोनों तरफ सर्विस लेन बनाने के निर्देश दिए ताकि किसी भी किसान को गन्ना लाने में दिक्कत न हो।
सीएम ने कहा कि करनाल-मेरठ रोड के विस्तारीकरण पर करीब 105 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस रोड पर आवर्धन नहर पर पुल बन रहा है। क्षेत्र के लोगों की दिक्कत को देखते हुए करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क को ताऊ देवीलाल चौक से शुगर मिल तक छह मार्गी और इससे आगे मंगलौरा यमुना पुल तक चौमार्गी बनाया जाएगा। करनाल-मेरठ रोड को दोनों ओर से 15-15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है।
मेरठ रोड के चौराहे पर अंडरपास बनाने की तैयार करें योजना
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सेक्टर छह के पीछे से होकर मेरठ रोड से मिलने वाले चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए और पार्षद मेघा भंडारी की मांग पर अंडरपास बनाने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए। घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण ने करनाल-मेरठ रोड के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में अधिकारियों को सुझाव दिया कि शुगर मिल के पेराई सीजन के शुरू होने से पहले इस सड़क के साथ सर्विस लेन की व्यवस्था करें। विधायक के इस सुझाव पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों में प्रयोग लाई जाने वाली निर्माण सामग्री की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं को नकल रहित व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए शासन व प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने निरीक्षण के दौरान कैथल रोड पर पश्चिमी यमुना नहर के ऊपर बन रहे पुल के निर्माण कार्य को भी देखा। उन्होंने अधिकारियों से कार्य की प्रगति ली और कहा कि इसे निर्धारित समय में पूरा करवाएं ताकि लोगों को आने-जाने में दिक्कत से छुटकारा मिल सके। इस पुल के निर्माण पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च होंगे।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना अधिकार, कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं
मुख्यमंत्री ने 27 सितंबर को किसानों द्वारा भारत बंद के आह्वान के सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कहने व प्रदर्शन करने का अधिकार है। इस पर सरकार को भी आपत्ति नहीं है, लेकिन किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। जो कानून व्यवस्था बिगाड़ने का कार्य करेगा, प्रशासन उसके साथ कानूनी कार्रवाई करेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने प्रवास के दौरान करनाल में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग के दयाल सिंह कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंचे और परिवार व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ नाश्ता कर विभिन्न मुद्दों व पार्टी की मजबूती पर चर्चा की।

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed