फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chief Minister gave development works worth 14.50 crores to the residents

मुख्यमंत्री ने शहरवासियों को दी 14.50 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave development works worth 14.50 crores to the residents
फोटो-55 से 73 तक
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शहरवासियों को दी करीब 14.50 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रेलवे ऊपरगामी पुल के निर्माण से जनता की दशकों पुरानी मांग हुई पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शहर की शिव कॉलोनी व रामनगर में करीब 14.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की जनता को सौगात दी। इस दौरान उन्होंने रेलवे ऊपरगामी पुल सहित तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित ऊपरगामी पुल निर्माण से जनता की दशकों पुरानी मांग पूरी हो गई है। इस पर करीब 13.02 करोड़ रुपये की लागत आई है। इससे रेलवे लाइनपार इलाके की करीब डेढ़ लाख आबादी को लाभ होगा। रेलवे की परिधि में रेलवे ने पुल बना दिया था। शेष हिस्सा शहर में दोनों ओर नगर निगम ने बनाया है। प्लेटफार्म से प्लेटफार्म के लिए, दूसरी लेन से पैदल रेलवे स्टेशन के आरपार जाया जा सकता है। तीसरी लेन दुपहिया वाहनों के लिए बनी है। शहरवासियों को रेलवे लाइन पार करने के लिए कैथल रोड रेलवे ओवरब्रिज या काछवा रोड रेलवे ओवरब्रिज नहीं जाना पड़ेगा। सीएम ने रामनगर की तरफ बने रेलवे टिकट वितरण बूथ का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद संजय भाटिया, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी, भाजपा प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, पार्षद जोगिंद्र शर्मा, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, महापौर रेणू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला व नगर निगम आयुक्त डा. मनोज कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो-
वार्ड 17 में सामुदायिक केंद्र व पार्क किया समर्पित
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मुख्यमंत्री ने शहर के वार्ड 17 की शिव कॉलोनी में नगर निगम की ओर से 85 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक केंद्र का भी उद्घाटन किया। इसके भूतल पर एक बड़ा हाल, रसोई, स्टोर तथा महिला व पुरुषों के लिए शौचालयों का निर्माण किया गया है। प्रथम तल पर एक हाल, तीन कमरे व महिला तथा पुरुषों के शौचालय बनाए गए हैं। सामुदायिक केंद्र में वार्ड एवं शहरवासी सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे, जिससे उनकी मैरिज पैलेस में खर्च की जाने वाली भारी रकम की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सामुदायिक केंद्र के साथ सटी 1.11 एकड़ जगह पर नगर निगम की ओर से ही बनाए गए खूबसूरत पार्क का भी उद्घाटन किया। इसके निर्माण पर 59 लाख रुपये की राशि खर्च हुई है। पार्क में व्यक्तियों के बैठने के लिए 31 बेंच रखवाए गए हैं तथा बच्चों के खेलने के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं। रंगीन टाइलों के प्रयोग से छह फुट चौड़े और 1500 मीटर लंबाई के फुटपाथ बनाए गए हैं। खूबसूरत पौधों से भरे पार्क में रात के समय रोशनी के लिए हाई मास्ट व अन्य लाइटें लगाई गई हैं। पार्क में स्मार्ट सिटी की ओर से ओपन एयर जिम भी लगाया गया है।
शहर की 50 कालोनियों का सर्वे कराकर दी जाएगी वैधता
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि शहर की करीब 50 अवैध कॉलोनियों का जल्द सर्वे करवाया जाएगा और उसके आधार पर उन्हें वैधता प्रदान की जाएगी। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों की संख्या करीब 1200 है, जिन्हें सर्वे के आधार पर वैधता दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉटों की ब्रिकी बंद करवा दी गई है। जनता से आग्रह किया कि वे ऐसी कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। गरीब व जरूरतमंदों की मदद के लिए केंद्र व राज्य सरकार कृत संकल्प है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र व्यक्ति को पौने तीन लाख रुपये मकान बनाने के लिए अनुदान दिया जाता है।

शिव कालोनी में दो करोड़ रुपये से लगेंगे बूस्टर पंप
करनाल। महापौर रेणू बाला गुप्ता की मांग पर शिव कॉलोनी क्षेत्र में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार करते हुए सीएम ने घोषणा की कि यहां करीब दो करोड़ रुपये की राशि से बूस्टर पंप लगवाए जाएंगे। इसके अलावा मेयर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि लाइनपार क्षेत्र की तरह नहर पार एरिया के लोगों को भी सीवरेज व सड़क की सुविधाएं दी जाएं।

67: करनाल: रामनगर क्षेत्र के लोगों को चेहरे पर रेलवे फुटओवर ब्रिज मिलने की खुशी साथ दिख रही थी। अमर उ

67: करनाल: रामनगर क्षेत्र के लोगों को चेहरे पर रेलवे फुटओवर ब्रिज मिलने की खुशी साथ दिख रही थी। अमर उ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed