फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chhath Maha Parva: Women engaged in cleaning and decorating their homes

छठ महा पर्व : घरों की साफ-सफाई और सजावट में जुटीं महिलाएं

Fri, 24 Oct 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 24 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chhath Maha Parva: Women engaged in cleaning and decorating their homes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। छठ महा पर्व से दो दिन पहले महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। घरों में साफ-सफाई व सजावट की जा रही है। प्रसाद बनाने की तैयारियां चल रही हैं। सूप व दउरा खरीदा जा रहा है। खरना के लिए गेहूं साफ कर रही हैं।
महिलाओं का कहना है कि छठ पर्व पर साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाता है। इसके लिए पूरे घर को धोया जाता है, गेहूं भी धोया जाता है। बाजार में सूप, दउरा, नारियल, गन्ना, केला, और पूजन के सामान की खूब खरीदारी हो रही है। रंगोली बनाकर आंगन और छत को सजाया जा रहा है। घाटों पर भी सफाई और सजावट का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शिव काॅलोनी निवासी सुनीता महताे ने बताया कि छठ मैया का पर्व हमारे लिए सबसे बड़ा पर्व है। वह 15 साल से छठ मैया का व्रत रख रखती आ रही हैं। वह दो दिन पहले ही घर की सफाई और प्रसाद बनाने की तैयारी कर रही हैं इसके लिए गेहूं को धोकर सुखाने के लिए रखा गया है। ठेकुआ बनाने के लिए गेहूं के आटे का प्रयोग होता है जो पूरी तरह से साफ किया जाएगा। इसके अलावा सूप की सजावट के लिए पीले और लाल फूलों की माला बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंसत बिहार निवासी रेखा झा ने बताया कि उनके लिए छठ केवल पूजा नहीं बल्कि आत्मविश्वास का प्रतीक है। वह परिवार के साथ आठ साल से छठ का व्रत रखती आ रही हैं। उन्होंने बताया कि बाजार से खरीदारी पूरी कर ली है। पूजा सामग्री और खरना का प्रसाद व ठेकुआ बनाने के लिए गुड़ और दूध खरीदा है। पर्व के लिए एक हफ्ता पहले तैयारियां शुरू हो जाती हैं।
वसंत बिहार निवासी मंजू राय ने बताया कि उनके यहां छठ पूजा नियमपूर्वक होती है। इस पर्व की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें शुद्धता और सादगी दोनों का पालन किया जाता है। इसके लिए घर के आंगन को मिट्टी से लीपा गया है और पांच दिन पहले नया मिट्टी का चूल्हा तैयार कर रख दिया है। इस त्योहार में मिट्टी के नए चूल्हे पर प्रसाद तैयार किया जाएगा।

शक्तिपुरम निवासी सविता कुमारी ने बताया कि वह छठ व्रत के लिए हर साल पीतल का सूप खरीदती हैं। इस बार वह पीतल का सूप खरीद रही हैं। साथ ही इस छठ पर्व पर वह बनारसी साड़ी पहनेंगी। सुनीता ने बताया कि इस त्योहार को लेकर खास उत्साह है। इसके अलावा परिवार के सभी सदस्यों ने अलग-अलग काम बांट लिए हैं जिसमें घर की सभी महिलाएं घर की साफ-सफाई और सजावट में जुटीं हैं तो वहीं सभी पुरुष पूजा सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed