फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chhath festival begins with Kalash Yatra, hymns resonate

Karnal News: कलश यात्रा से छठ महापर्व का आगाज, भजन गुंजायमान

Fri, 24 Oct 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 24 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins with Kalash Yatra, hymns resonate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। छठ पर्व सेवा समिति मंडल की ओर से छठ महा पर्व के उपलक्ष्य में कृष्णा नगर हनुमान मंदिर से कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं और युवतियाें ने छठी मैया के भजनों पर नृत्य किया। गाजे बाजे के साथ निकाली कलशयात्रा कृष्णा नगर, प्रेम नगर, राम नगर, काछवा रोड से होते हुए सूर्य मंदिर में पहुंची, जहां श्रीराम कथा के पंडाल में कलश को रखा और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कलशयात्रा में कथा व्यास आचार्य सतीश मिश्र रथ पर सवार रहे। वह प्रतिदिन श्रीराम कथा सुनाएंगे। कथा का समय शाम सात से रात 10 बजे तक रखा गया है।
कलशयात्रा को पार्षद हरजीत सिंह लाडी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके बाद सूर्य मंदिर में गगन जुनेजा ने ध्वज की रस्म अदा की। श्रीराम कथा के पहले दिन कथा व्यास सतीश मिश्र ने कहा कि भगवान श्रीराम की कथा सुनने वाला व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीराम के जीवन आदर्शों का अनुसरण हम सभी को करना चाहिए। उनके जीवन से हमें मर्यादा में रहने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर प्रधान सुरेश कुमार यादव ने बताया कि 25 अक्तूबर को स्नान भोजन होगा। 26 अक्तूबर को खरना मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम 27 अक्तूबर की शाम को सूर्य को अर्घ्य और 28 अक्तूबर को सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंचेंगे। मंदिर को भव्य रूप में सजाया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मानव सेवा संघ के संचालक स्वामी प्रेममूर्ति, अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, रोहित कुमार, राम दयाल यादव, शत्रुघन राय, भोला राय, मुंशी राय, राजेश्वर, सिकंदर मेहतो, राम विलास यादव, राम सागर, नागेंद्र महतो, नंद किशोर, भूषण राय, अरविंद राय, अशोक यादव, दिलीप कुमार, दिवाकर प्रसाद, वशिष्ठ पंडित, उमा शंकर, अनिल, राम कुमार, राम सकल, अजब लाल, घणश्याम, रणजीत, बबलू सिंह, राम प्रवेश, राम नारायण, कारी पासवान सतनारायण पंडित, अमरजीत, हरिकांत शर्मा व राजन पंडित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed