फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chetan and Harshit's team wins in quiz competition

Karnal News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में चेतन और हर्षित की टीम विजयी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Chetan and Harshit's team wins in quiz competition
- स्वीप गतिविधि के तहत बयाना के स्कूल में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

इंद्री। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बयाना में स्वीप कार्यक्रम के तहत लोकतंत्र एवं चुनाव विषय पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। तीन अलग-अलग समूहों में आयोजित प्रश्नोत्तरी का नेतृत्व एवं संयोजन हिंदी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने किया।

आठवीं कक्षा के समूह में आयोजित प्रश्नोत्तरी में चेतन ने सबसे अधिक प्रश्नों के सही जवाब देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 10वीं कक्षा में हर्षित व रमन ने शानदार प्रदर्शन किया। 12वीं कक्षा के समूह में कृष्ण व पारस ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंशिका दूसरे स्थान पर रही। अरुण कुमार कैहरबा ने कहा कि लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में जनता ही शक्ति का स्रोत होती है। जनता अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करके सरकार चुनती है। जनता की सजगता और सक्रियता से ही लोकतंत्र सफल होता है। अत: सभी नागरिकों का मताधिकार का प्रयोग करना अति आवश्यक है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का भी कर्तव्य है कि वे अपने परिवार व आसपास के लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव किसी उत्सव से कम नहीं होता है। जनभागीदारी से ही चुनाव उत्सव का रूप लेते हैं। लेकिन चुनावी प्रक्रिया को जाति-संप्रदाय की संकीर्णताओं से निकालने की जरूरत है। समाजसेवी बलविंद्र सिंह व सलिंद्र मंढाण ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने का मौका देती है। विद्यार्थियों को नियमित रूप से पढ़ते, सीखते हुए आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर विनोद भारतीय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed