फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheating in the name of booking helicopter ticket

हेलीकॉप्टर का टिकट बुक कराने के नाम पर ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of booking helicopter ticket
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं। वैष्णो देवी में हेलीकॉप्टर का टिकट बुक करने के नाम पर 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई, वहीं लोन दिलाने के बहाने 30 हजार रुपये लेकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-6 निवासी अवधेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी व दोनों बेटियों के साथ वैष्णो देवी के दर्शन के लिए योजना बना रहा था। उसने हेलीकॉप्टर से जाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग देखी जिसमें 21 फरवरी को आरोपी विरू व अंकित वर्मा, आदित्य प्रकाश से बात हुई। इन्होंने उसका मोबाइल नंबर मांगा, उसी नंबर पर मैसेज आने लगे। अंकित ने हेलीकॉप्टर के बारे में बताया। इसके बाद चारों के आधार कार्ड मांगे और 6920 रुपये जमा कराने को कहा तो गुगल पे से रुपये जमा करा दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उसने टिकट भेजकर कहा कि 8600 रुपये इंश्योरेंस के भी जमा कराने पड़ेंगे। ये रुपये वापस हो जाएंगे। आरोपियों ने 15520 रुपये जमा करा लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। वहीं एसपी कॉलोनी निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि लोन करवाने के लिए उसने धीरज नाम के व्यक्ति को आठ अक्तूबर को 30 हजार रुपये दो अलग-अलग खातों में फाइल लगवाने के लिए दिए थे। आरोपी ने उसके 30 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed