फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheated thirty lakh rupees by making fake registry

Karnal News: फर्जी रजिस्टरी करा तीस लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cheated thirty lakh rupees by making fake registry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मकान की फर्जी रजिस्टरी करा आरोपी ने महिला से करीब 30 लाख रुपये ठग लिए। यही नहीं आरोपी ने अलग-अलग बैंक से मकान पर लोन भी ले लिया। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

बसंत विहार निवासी सुनीता देवी ने बताया कि उसने पालम कॉलोनी निवासी बीरेंद्र कुमार से 24 फरवरी 2023 को उसके मकान की रजिस्टरी कलेक्टर रेट पर 14 लाख रुपये में कराई। जबकि उसने महिला से करीब 30 लाख रुपये ले लिए। इसके तीन दिन बाद डीएचएफएल फाइनेंस बैंक के अधिकारी पीड़ित महिला के घर पर आए और कहा कि बीरेंद्र ने मकान पर करीब 20 लाख रुपये का लोन लिया हुआ है। जबकि गारंटर आरोपी की पत्नी है। आरोपियों ने रजिस्टरी गुम होने की रिपोर्ट भी कराई है। इस तरह आरोपी ने फर्जी रजिस्टरी कराकर पीड़ित से करीब तीस लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed