{"_id":"647a65716453bd021009a434","slug":"cheated-of-rs-52-lakh-in-the-name-of-writing-a-film-review-karnal-news-c-18-knl1031-139215-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फिल्म समीक्षा लिखने के नाम पर ठगे 52 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फिल्म समीक्षा लिखने के नाम पर ठगे 52 लाख रुपये
Sat, 03 Jun 2023 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 03 Jun 2023 03:26 AM IST
विज्ञापन
करनाल। फिल्म समीक्षा लिखने के नाम पर एक व्यक्ति से साइबर ठग ने एक नहीं बल्कि 52 लाख रुपये की ठगी करने काम मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विकास नगर निवासी बिमल कुमार साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अप्रैल को टेलीग्राम के माध्यम से उसके पास एक कंपनी का मैसेज आया था। इसमें लिखा था कि घर में कार्य करके पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए फिल्मों का रिव्यू लिखना होगा। इसके बदले में कमीशन दी जाएगी। पहले उसे एक फिल्म का रिव्यू लिखने के दो हजार रुपये कमीशन के रूप में दिए गए। इसके बाद उसे 30 फिल्मों का रिव्यू लिखने के लिए कहा गया। वह यह कार्य करने लगा। जब उसने यह कार्य कर लिया तो उसे एडवांस आर्डर के नाम पर पैसे मांगें। उससे अलग-अलग समय पर 52 लाख रुपये जमा करवा लिए गए। फिर बाद में उससे आरोपी से 18 लाख रुपये मांगे गए तो उसने नहीं दिए। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।