{"_id":"679e8617b4645479d60e78d1","slug":"cheated-of-rs-265-lakh-on-the-pretext-of-completing-trading-and-tasks-karnal-news-c-18-knl1008-571926-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्रेडिंग और टास्क पूरे कराने के बहाने 26.5 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्रेडिंग और टास्क पूरे कराने के बहाने 26.5 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग व टास्क पूरे कराने के बहाने दो लोगों से 26.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सालवन गांव निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक ग्रुप में मैसेज आया। जिसमें ट्रेडिंग के बारे में बताया गया था। जब उस ग्रुप को खोला जाता है तो उस पर आदित्य बिरला कैपिटल लिखा आता है।
इसके बाद आरोपियों ने प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड करने को कहा, इसके बाद उस एप में बिजनेस शुरू हो गया। 17 दिसंबर 2024 से उसने पहले 100 रुपये से ट्रेडिंग शुरू की थी। 13 जनवरी तक उसने 25 लाख रुपये ट्रेडिंग बिजनेस में लगा दिए, लेकिन अब उसके रुपये वापस बैंक खाते में नहीं आ रहे हैं।
एक अन्य मामले में बसंत विहार निवासी विनोद कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को उसके व्हाट्सअप पर ऑनलाइन नौकरी करने का ऑफर आया। पहले उन्होंने सर्वे पूरा करने को कहा। पहला सर्वे पूरा करने पर 150 रुपये, दूसरा सर्वे करने पर 1450 रुपये मिलने थे। उसने चार सर्वे किए। इसके बाद आरोपियों ने उसे अलग से टास्क दिया। फिर रुपये लगाने के लिए कहा। आरोपियों के झांसे में आकर उसने डेढ़ लाख रुपये लगा दिए।