फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheated of Rs 18 lakh in the name of sending it to Australia

Karnal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 18 lakh in the name of sending it to Australia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। ऑस्ट्रेलिया का स्टडी वीजा देने के बहाने 18 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। जिसमें एजेंट रुपये लेकर खुद ही विदेश भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में प्रीतम नगर निवासी गुरचरण सिंह ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसकी बेटी कोमल पढ़ती थी। उसके साथ शामगढ़ गांव की एक लड़की भी पढ़ती थी।
उसने बताया था कि उसका भाई सुखबीर व उसके साथी विदेश भेजने का काम करते हैं। उन्होंने काफी बच्चों को विदेश भेजा है। कोई विदेश जाना चाहता है तो उसे कम रुपये में विदेश भेज देंगे। इस दौरान उसका भतीजा तरवदीप सिंह व साले का लड़का रोहित निवासी पटियाला बेरोजगार थे। वह विदेश जाना चाहते थे तो उसकी बेटी ने उस लड़की से इन दोनों लड़कों के बारे में बात की। आरोपी ने ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीजा के 15-15 लाख रुपये दोनों लड़कों के मांगे तो उनकी 45 लाख रुपये में बात पक्की हो गई।
विज्ञापन

आरोपी को उन्होंने अलग-अलग समय में करीब 18 लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने जून 2021 में दोनों के दस्तावेज ले लिए थे। इसके बाद दिसंबर 2021 में आरोपी सुखबीर विदेश भाग गया। जब उन्होंने पंचायत की तो उसके पिता ने रुपये देने की बात कही, अब वह भी रुपये देने से मना कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed