{"_id":"668206ad54d4744ca70bebb7","slug":"cheated-of-nine-lakh-rupees-in-the-name-of-getting-work-visa-karnal-news-c-18-knl1008-420889-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: वर्क वीजा लगवाने के नाम पर नौ लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: वर्क वीजा लगवाने के नाम पर नौ लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। वर्क वीजा के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घरौंडा के नसीब विहार कॉलोनी निवासी राजेश व उसकी पुत्री कनिका ने आरोप लगाया है कि वर्क वीजा लगवाने के नाम पर जोगिंदर और रजत गावस्कर ने उनसे नौ लाख रुपये की ठगी कर ली।
शिकायतकर्ता के मुताबिक जोगिंदर और रजत 2023 में उनके संपर्क में आए और उन्होंने विदेश भेजने का दावा किया। शिकायत में बताया गया है कि कनिका 10 फरवरी 2022 को छात्र वीजा पर इंग्लैंड गई थी जिसका वीजा छह अगस्त 2023 तक हुआ था। जोगिंदर ने कनिका को वर्क वीजा लगवाने का भरोसा दिलाया। इस पर कनिका ने जोगिंदर के खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। चार जुलाई और छह जुलाई को ढाई-ढाई लाख रुपए ट्रांसफर किए गए।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पांच लाख लेने के बाद भी जोगिंदर और रजत ने कनिका का वर्क वीजा नहीं दिलवाया। इसी दौरान चार अगस्त को कनिका का छात्र वीजा खत्म हो गया और वह भारत लौट आई। बार-बार अनुरोध के बावजूद जोगिंदर और रजत टाल मटोल करने लगे और चार लाख रुपये की और मांग की। उन्होंने धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो पहले दिए गए रुपये वापस नहीं मिलेंगे। जिस कारण दबाव में आकर उन्होंने नौ अगस्त और 23 अगस्त को दो-दो लाख रुपए की राशि जोगिंदर के खाते में जमा करवा दी मगर इसके बाद भी वर्क वीजा नहीं आया।
विज्ञापन
इसके बाद नवंबर 2023 में पंचायत के माध्यम से उनको 10 नवंबर का 9:30 लाख रुपए का चेक आरोपियों की ओर से दिया गया जो गलत हस्ताक्षर की वजह से पास नहीं हुआ। उसके बाद जब उन्होंने जोगिंदर व रजत से रुपये की मांग की तो उन्होंने न सिर्फ उनके रुपए देने से इनकार कर दिया बल्कि जान से मारने की भी धमकी दी।