फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheated of lakhs of rupees by giving online task

Karnal News: ऑनलाइन टास्क देकर लाखों रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Cheated of lakhs of rupees by giving online task
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ऑनलाइन टास्क देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 10.37 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में फाजिलपुर निवासी धर्म सिंह ने बताया कि 11 जनवरी को उसके पास टेलीग्राम पर लिंक आया। उस लिंक के अनुसार इस प्लेटफार्म पर रुपये लगाकर अच्छे रुपये कमा सकते हैं। जब उसने लिंक को खोला तो उस प्लेटफार्म पर उसने अपना अकाउंट बनाया। शुरू में उसने दो बार रुपये लगाए तो उसका मुनाफा भी मिला। उसने तीसरी बार 20 हजार रुपये लगाए तो उसे वह बार-बार मुनाफे का लालच देकर रुपये लगवाते रहे। उसने 17 जनवरी से 31 मार्च तक अलग-अलग समय में 10 बार रुपये लगाए जो कि 10 लाख 37 हजार 432 हैं। इसके बाद उन्होंने उस अकाउंट को बंद कर दिया। आरोपियों ने उसके रुपए भी वापस नहीं दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed