फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Charkhi Dadri defeated Rohtak 10-1 in Under-14 handball.

Karnal News: अंडर-14 हैंडबॉल में चरखीदादरी ने रोहतक को 10-1 से हराया

Tue, 30 Sep 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 30 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Charkhi Dadri defeated Rohtak 10-1 in Under-14 handball.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम में हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 58वीं स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कों की हैंडबॉल, वॉलीबॉल व साइक्लिंग के मुकाबले हुए। अंडर-14 वर्ग में लड़कों की हैंडबॉल प्रतियोगिता का पहला मुकाबला चरखी दादरी ने रोहतक को 10-1 से हराकर अपने नाम किया। दूसरे मुकाबले में गुरुग्राम ने रेवाड़ी को 11-9 से हराया।

प्रदेशभर से आए करीब ढाई हजार खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम अनुभव मेहता ने ध्वजारोहण कर किया। प्रतियोगिता की ओपनिंग सेरेमनी में खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। सहायक शिक्षा अधिकारी खेल संगीता ने खेलकूद के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए बच्चों को निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योत्सना मिश्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के परिणाम
हैंडबॉल : अंडर-17

रोहतक ने पंचकुला को 15-3 से हराया
कुरुक्षेत्र ने पलवल को 8-2 से हराया
पानीपत ने फरीदाबाद को 8-2 से हराया

अंडर-19

भिवानी ने चरखी दादरी को 22-13 से हराया
झज्जर ने रोहतक को 19-12 हराया

वॉलीबॉल : अंडर-14

महेंद्रगढ़ ने रोहतक को 2-0 से हराया
अंबाला ने जींद को 2-0 से हराया
यमुनानगर ने सोनीपत को 2-0 से हराया
कैथल ने हिसार को 2-0 से हराया
अंडर-17

पानीपत ने हिसार को 2-0 से हराया
यमुनानगर ने पंचकूला को 2-0 से हराया
कैथल ने महेंद्रगढ़ को 2-0 से हराया
जींद ने राई को 2-0 से हराया
फरीदाबाद ने कुरुक्षेत्र को 2-0 से हराया

अंडर-19
यमुनानगर ने मेवात को 2-0 से हराया
अंबाला ने फरीदाबाद को 2-0 से हराया
सोनीपत ने फतेहाबाद को 2-0 से हराया
जींद ने हिसार को 2-0 से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed