फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chances of cloudy sky today, weather may become dry from tomorrow

Karnal News: आज बादल छाने के आसार, कल से मौसम हो सकता है खुश्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Chances of cloudy sky today, weather may become dry from tomorrow
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सुबह घना कोहरा छाया, लेकिन इसके बाद मौसम साफ हो गया। बादलों की आवाजाही रहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम लगातार परिवर्तनशील है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान था कि फरवरी के पहले सप्ताह में दो पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता का आंशिक असर करनाल जिले में भी हो सकता है, लेकिन कोई खास असर करनाल में नहीं दिखा। पिछले तीन दिनों से अलसुबह कोहरा तो रहा, लेकिन इसके बाद मौसम साफ हुआ। पिछले दो दिनों तक बादल आते-जाते रहे। सोमवार को भी सुबह बादल छाए, कोहरा भी रहा लेकिन इसके बाद हवा चली तो बादल भी हटे और सूर्य निकलने से मौसम सामान्य हो गया।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार से दो डिग्री सेल्सियस कम है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार के समान ही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मंगलवार को आसमान पर बादलों की आवाजाही संभावित है, सुबह हल्का कोहरा भी हो सकता है। इसके बाद मौसम खुश्क रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभों का असर अब लगभग खत्म हो चुका है, इस कारण बुधवार से मौसम एक बार फिर खुश्क हो सकता है, जिसके कारण अधिकतम तापमान के साथ साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि बीच-बीज में आसमान पर बादल आते जाते देखे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed