फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chance of rain and thunderstorms

बूंदाबांदी और अंधड़ चलने की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Chance of rain and thunderstorms
करनाल। तापमान में लगातार वृद्धि से भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को मंगलवार शाम हल्के बादल छाने व अंधड़ चलने से थोड़ी राहत मिली। हालांकि हवा की गति शून्य होने से घुटन भरा वातावरण बन गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कृषि मौसम सेवा इकाई के अनुसार राजस्थान और अफगानिस्तान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिस कारण हवाओं में बदलाव हो रहा है। पश्चिमी से पूर्वी हवाएं होने से मौसम में परिवर्तन हुआ है। जिसके चलते 20 व 21 अप्रैल को कहीं-कहीं बूंदाबांदी, हल्की बारिश, हवा की गति बढ़ने और अंधड़ चलने की संभावना रहेगी। इसके अलावा 24 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री तक व न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डीएस बुंदेला के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.7 व न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 50 व दोपहर को 15 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 8.7 एमएम रहा। दिन में दोपहर तक हवा की औसत गति 2.6 किलोमीटर प्रति घंटा रही। एक दिन पूर्व सोमवार को अधिकतम तापमान 40.6 व न्यूनतम 19.0 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्ष 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36.2 व न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बाताें का रखें ध्यान
केंद्र के अध्यक्ष डॉ. पीके सारस्वत ने कहा कि ऐसे मौसम में बिजली के तारों व सोलर पैनल का ध्यान रखें। अनाज भंडारण से पूर्व भंडार घर की अच्छी तरह सफाई करें। अनाज को अच्छी तरह सुखाकर रखें। भंडार घर की छत, दीवारों व फर्श पर एक भाग मेलाथियान 50 ईसी को 100 भाग पानी में मिलाकर छिड़काव करें। यदि पुरानी बोरियां इस्तेमाल करनी पड़ें तो उन्हें एक भाग मेलाथियान व 100 भाग पानी के घोल में 10 मिनट तक भिगोकर छाया में सुखा लें। खेत में पकी हुई फसल की मौका लगते ही कटाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed