{"_id":"57eeaf844f1c1bf045574775","slug":"chakka-jam-roadways-buses-four-routes-passengers-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे रहा चार रूटों की बसों का चक्का जाम, सैकड़ों यात्री परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे रहा चार रूटों की बसों का चक्का जाम, सैकड़ों यात्री परेशान
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बस का इंतजार करते परेशान यात्री।
- फोटो : बस का इंतजार करते परेशान यात्री।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा रोडवेज के चालक और परिचालक के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध मेें रोडवेज कर्मचारियों और निजी बस संचालकों ने चार घंटे बसों का चक्का जाम रखा और बस स्टैंड के गेट पर बैठकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बसों का चक्का जाम होने से असंध से चार रूटों पानीपत, करनाल, जींद और कैथल जाने वाले सैकड़ों मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाएं भी अपना सामान लेकर इधर उधर भटकती नजर आई।
विज्ञापन
शुक्रवार को रोडवेज और निजी बसें सुबह आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक बस स्टैंड परिसर में ही खड़ी नजर आई। चक्का जाम की सूचना लगते ही थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह और तहसीलदार अभिषेक बिबियान मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कर्मचारियों और निजी बस संचालकों ने उनकी बात नहीं मानी। घटना की जानकारी लगने पर हरियाणा रोडवेज के जीएम जयपाल राणा और असंध डीएसपी वीरेंद्र सिंह बस स्टैंड पहुंचे और कर्मचारियों से बात की। प्रदर्शनकारी आरोपियों की मांग को लेकर अड़े रहे। बाद ने डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि शनिवार तक सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ही प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम खोला और बसे अपने अपने रूट पर चल पाई।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
वीरवार देर शाम रोडवेज के करनाल डिपो की एक बस के चालक जगबीर सिंह वासी चिढी रोहतक और परिचालक नरेश वासी जींद ने बताया कि जब वह करनाल से असंध के लिए चले तो जुंडला में अचानक बस के ब्रेक लगाने के कारण बस से आगे चल रही एक गाड़ी से बस थोड़ी सी टच हो गई। इसके बाद गाड़ी सवार पांच लड़कों ने बस के आगे गाड़ी लगाकर उन पर हमला कर दिया। इसके बाद भीड़ ने बीच बचाव करवाकर मामले को शांत किया। इसके बाद उन्होंने जुंडला चौकी में जाकर उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी। लेकिन जब वह असंध के जींद चौक पर पहुंचे तो वहां मौजूद 14-15 लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बस चालक जगबीर सिंह को सिर पर काफी गहरी चोटें आई हैं, चालक का कान भी बुरी तरह से कुचला हुआ है और मुंह पर भी काफी चोटें आई है। हमले में चालक भी गंभीर रूप से घायल है। यह पूरी घटना जींद चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद है। गंभीर रूप से घायल चालक और परिचालक को असंध के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां से परिचालक को जींद रेफर किया गया है। इस मामले में वीरवार को भी कर्मचारियों ने जाम लगाकर रोष व्यक्त किया था, जिसे पुलिस ने खुलवा दिया था। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर कर्मचारियों और निजी बस संचालको ने शुक्रवार को चक्का जाम कर दिया है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने की धारा 307 लगाने की मांग
चक्का खुलवाने के लिए जैसे ही डीएसपी वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तो कर्मचारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों से जब डीएसपी ने बात की तो कर्मचारी हमलावरों को तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इसके बाद कर्मचारियों ने डीएसपी से मांग की कि हमलावरों के खिलाफ धारा 307 के तहत भी मामला दर्ज किया जाए। इस पर डीएसपी ने कर्मचारियों को कहा कि अगर डॉक्टर की रिपोर्ट में ऐसा कुछ आता है, जिससे 307 का मामला बनता है तो पुलिस जरूर इस धारा के तहत मामला दर्ज करेगी।
कर्मचारियों से अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त
हरियाणा रोडवेज के जीएम जयपाल राणा ने कहा कि वह कर्मचारियों के साथ है। अगर कोई उन्हें नुकसान पहुंचाएगा तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने मामले में पुलिस अधिकारियों से बात की है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वर्जन
ड्राइवर जगबीर सिंह की शिकायत पर आधा दर्जन लड़कों के खिलाफ मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 24 घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी, असंध