फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CET: Karnanagari will make arrangements for food and accommodation for more than one lakh guests

सीईटी : एक लाख मेहमानों के खाने ठहरने की व्यवस्था करेगी कर्णनगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
CET: Karnanagari will make arrangements for food and accommodation for more than one lakh guests
करनाल। जिले में 26 और 27 जुलाई को जींद आदि आसपास के जिलों से हरियाणा कर्मचारी आयोग की सीईटी के लिए करीब 70 हजार अभ्यर्थी पहुंचेंगे। अभिभावक भी साथ हो सकते हैं। करीब एक लाख से अधिक लोगों के करनाल पहुंचने की संभावना है। कर्णनगरी के धर्मशाला संचालकों ने सामुदायिक पहल की है। घोषणा की है कि सभी मेहमानों के ठहरने और खाने-पीने की उनकी ओर से निशुल्क व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में सीईटी के लिए 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। भाजपा की पहल पर शहर के धर्मशाला संचालक व्यवस्था में सहयोग के लिए आगे आए हैं। वीरवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शहर के विभिन्न धर्म व जाति से संबंधित धर्मशाला संचालकों की बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए विभिन्न जिलों से लोग हमारे जिले में आएंगे। जिले में आने वाले अभ्यर्थियों को कोई परेशानी नहीं हो, यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के रहने खाने-पीने और ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्था करने के लिए सभी ने हामी भरी। व्यवस्थाएं वीरवार से शुरू कर दी जाएंगी। बैठक में करीब 19 धर्मशालाओं के अध्यक्षों व प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, कार्यकारी अध्यक्ष बृज गुप्ता, पूर्व मंत्री शशीपाल मेहता भी मौजूद रहे। ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान सुरेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed