फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   cctv camers, crop market, fraud, district administration, karnal

फर्जीवाड़े के जागा प्रशासन, सभी मंडियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश

Thu, 06 Oct 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Thu, 06 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
cctv camers, crop market, fraud, district administration, karnal
बैठक लेते डीसी। - फोटो : अमर उजाला

धान खरीद शुरू होने के पांच दिन में ही करनाल मंडी पकड़े गए फर्जीवाड़े के बाद आखिरकार प्रशासन भी जाग गया। आनन फानन में खरीद अधिकारियों की बैठक बुलाई गई और धान खरीद को लेकर कड़े निर्देश दिए। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने सभी मार्केट कमेटी सचिवों को आदेश दिए हैं कि वे सभी अनाज मंडियों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। इसके साथ ही डीसी ने यह भी कहा है कि धान खरीद में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अगर कोई गड़बड़ करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


डीसी ने नमी के नाम पर लगने वाले कट को लेकर भी अधिकारियों को हिदायतें दी हैं। बता दें कि अमर उजाला ने बुधवार के अंक में मंडियों में किसानों के साथ नमी के नाम पर हो रही लूट और फर्जी गेट पास को लेकर समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद दोपहर 12 बजे डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने जिलेभर के सभी खरीद एजेंसियों, कमेटी सचिवों व अन्य अधिकारियों की बैठक ली। विकास सदन में करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में धान खरीद की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान करनाल मंडी में पकड़े गए फर्जी गेट पास का मुद्दा ही छाया रहा। डीसी ने पूरी बारीकी से इस पूरे मामले को समझा।
विज्ञापन


डीसी ने जिलेभर की सभी मंडी अधिकारियों को आदेश दिए जहां सीसीटीवी नहीं लगे हैं, वहां पर तुरंत कैमरे लगवाए जाएं।
डीसी ने यह भी बताया कि सभी अधिकारी अपने-अपने नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन संबंधित मंडियों में की गई खरीद का ब्यौरा देंगे और सभी नोडल अधिकारी खरीद संबंधी विषय को लेकर उपायुक्त कार्यालय में रिपोर्ट देंगे। इस अवसर पर एसडीएम योगेश कुमार, एसडीएम अश्वनी मलिक, एसडीएम असंध डा. सुशील मलिक, जेड.ए व एमडी शुगर मिल वर्षा खंगवाल, आरडीए प्रद्युमन तथा सरकारी खरीद एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ढेरी पर लगेगी नमी की पर्ची
धान की नमी की जांच के लिए जिला की मंडियों में 15 नई मशीनें खरीदने के बारे में हैफेड के डीएम को निर्देश दिए और कहा कि यह मशीनें जल्दी मंडी में उपलब्ध करवाएं। नमी जांच करने के बाद अनाज की ढेरी पर नमी की पर्ची लगी हो, जिसके बारे में किसान को भी जानकारी होनी चाहिए। एजेंसियों को भी धान खरीद करने में कोई दिक्कत ना आएं। बता दें कि यह मामला भी अमर उजाला ने उठाया था और बताया कि नमी के नाम पर किसानों को कुछ भी नहीं दिया जाता, सिर्फ लैब वाले नमी बताकर उसे विदा कर देते हैं।

ये रोकेंगे टैक्स चोरी
बैठक में डीसी बराड़ ने यह भी जानकारी दी कि विभिन्न मंडियों और खरीद केंद्रों में फीस व अन्य टैक्सों की चोरी रोकने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सचिव नगरपालिका तरावडी को तरावड़ी मंडी के लिए, जिनका मोबाइल नंबर 98968-54773 है। नायब तहसीलदार निगदू को निगदू मंडी में, जिनका मोबाइल नंबर 94166-53972 है। बीडीपीओ नीलोखेड़ी को नीलोखेड़ी और समानाबाहू की मंडियों के लिए तैनात किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 89304-07801 है। उक्त इन मंडियों के ओवरऑल इंचार्ज आरटीए करनाल प्रद्युमन सिंह को बनाया गया है। जिनका मोबाइल नंबर 95011-55115 है।

इसी प्रकार तहसीलदार करनाल को करनाल मंडी में, जिनका मोबाइल नंबर 94162-73325 है। नायब तहसीलदार करनाल को कुंजपुरा मंडी में, जिनका मोबाइल नंबर 98123-00013 है। नायब तहसीलदार निसिंग को निसिंग मंडी में, जिनका मोबाइल नंबर 94166-57858 है तथा बीडीपीओ करनाल जुंडला मंडी में, जिनका मोबाइल नंबर 94163-02005 है। उक्त इन मंडियों के लिए एसडीएम योगेश कुमार को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 70566-22222 है।

तहसीलदार घरौंडा को घरौंडा अनाज मंडी में, जिनका मोबाइल नंबर 94160-00578 है। घरौंडा मंडी के लिए ओवर आल इंचार्ज डीआरओ राजबीर धीमान को बनाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 92150-60155 है। तहसीलदार इंद्री को इंद्री अनाज मंडी में, जिनका मोबाइल नंबर 94163-01634 है। नायब तहसीलदार इंद्री घीड़ अनाज मंडी में, जिनका मोबाइल नंबर 94162-26317 है। बीडीपीओ इंद्री ब्याना अनाज मंडी में, जिनका मोबाइल नंबर 94163-93719 है। इन मंडियों के ओवरआल इंचार्ज एसडीएम इंद्री अश्विनी मलिक रहेंगे, जिनका मोबाइल नंबर 89011-63144 है।


इसी तरह से तहसीलदार असंध को असंध अनाज मंडी में, जिनका मोबाइल नंबर 74043-47221 है। नायब तहसीलदार बल्ला को बल्ला अनाज मंडी में, जिनका मोबाइल नंबर 94162-34903 है। बीडीपीओ असंध को सालवन अनाज मंडी के लिए तैनात किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 88130-10040 है। उक्त इन मंडियों के लिए ओवरआल इंचार्ज एसडीएम असंध को बनाया गया है। जिनका मोबाइल नंबर 94166-62800 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed