{"_id":"662454d35909a49c8f0646f4","slug":"cctv-cameras-will-have-to-be-installed-outside-colleges-karnal-news-c-18-knl1008-372547-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कॉलेजों के बाहर लगाने होंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कॉलेजों के बाहर लगाने होंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले के शिक्षण संस्थानों में यदि अब उच्च स्तर के सीसीटीवी कैमरे व महिला काउंसलर नहीं मिले तो उनपर शिकंजा कसा जाएगा। इसको लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। अब समय रहते शिक्षण संस्थानों को यह भी जरूरी इंतजाम करने होंगे। स्कूल बसों में खामियां सामने आने के बाद प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़ा कदम उठाया है।
इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस लाइन में जिले के सभी कॉलेजों के प्रिंसिपलों के साथ पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बैठक की। बैठक में उन्होंने यह निर्देश जारी किए हैं। एसपी ने महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने सभी प्रिंसिपलों को कहा कि यदि किसी छात्रा के साथ कोई महिला विरुद्ध अपराध होता है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
उन्होंने कहा कि सुबह कालेजों में विद्यार्थियों के पहुंचने के समय व छुट्टी होने के समय पर आसपास के क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति बढ़ाई जाएगी। यदि कॉलेज का कोई विद्यार्थी अपराधिक गतिविधियों में हिस्सा लेता है या करता है तो ऐसे विद्यार्थी की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कॉलेजों के आसपास के रास्तों पर वाहनों को धीमी गति से चलाने के लिए जीगजैग तरीके से बैरिगेटींग की जाएगी और इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज में सभी छात्राओं को डायल 112 की ऐप डाउनलोड करवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
महिला पुलिस अधिकारी सुनेंगी छात्राओं की समस्या
एसपी ने कहा कि महिला पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए कि वह हर सप्ताह में कम से कम एक बार कॉलेजों में जाकर छात्राओं से निजी रूप से मुलाकात करें और यदि छात्राएं किसी प्रकार की समस्या बताती हैं तो तुरंत कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने दुर्गा शक्ति की टीम को भी उनके कार्यों के बारे में अवगत कराया और उन्हें बताया कि उन्होंने किस प्रकार मुस्तैदी के साथ अपने कार्य को करना है। इस अवसर पर डीएसपी नायब सिंह, गुरु नानक खालसा कॉलेज, केवीए डीएवी कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों के प्रिंसिपल मौजूद रहे।