फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CBSE asked for the list of 10th-12th students

सीबीएसई ने मांगी 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों की सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
CBSE asked for the list of 10th-12th students
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के लिए सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन व लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) जमा करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्कूल जारी निर्देशों का पालन करते हुए बिना विलंब शुल्क के साथ 31 अगस्त तक एलओसी जमा करा सकते हैं। इसके लिए बोर्ड की ओर से वेबसाइट पर ई-परीक्षा के नाम से लिंक भी जारी किया गया है।
अधिसूचना में कहा गया है कि सत्र 2022-23 में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में केवल उन्हीं छात्रों को बैठने की अनुमति दी जाएगी, जिनके नाम एलओसी की ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जमा किए जाएंगे। विद्यालयों से प्राप्त विद्यार्थियों की सूची में कोई भी विद्यार्थी सीबीएसई के अलावा किसी अन्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड में पंजीकृत नहीं होना चाहिए। सीबीएसई के अनुसार सूची में शामिल छात्रों को ही बोर्ड परीक्षाओं में बैठने की अनुमति होगी। 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए यह विशेष रूप से सुनिश्चित किया जाएगा कि छात्रों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से ही पास की हो।
विज्ञापन

एलओसी फार्म 31 अगस्त तक बिना बिलंब शुल्क के साथ भरा जा सकेगा। वहीं बिलंब शुल्क के साथ 01 से 15 सितंबर तक एलओसी फार्म भरा जा सकेगा। बिना बिलंब शुल्क के 1500 और बिलंब शुल्क के साथ 2000 रुपये प्रति विद्यार्थी फीस जमा होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों के लिए ये हैं दिशा-निर्देश
- उम्मीदवार किसी अनाधिकृत या ऐसे स्कूल से नहीं होना चाहिए जो सीबीएसई से संबद्ध न हो।
- अपने विद्यालय में विद्यार्थी नियमित कक्षाएं लगाता हो।
- छात्र सीबीएसई के अलावा किसी अन्य स्कूल शिक्षा बोर्ड पंजीकृत न हो।
- परीक्षा उप नियमों के प्रावधानों के अनुसार छात्र 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने के पात्र हों।
- सीबीएसई ऑनलाइन संबद्ध स्कूल सूचना प्रणाली डेटा समय सीमा से पहले स्कूलों द्वारा जमा किया जाना चाहिए। स्कूलों द्वारा किए गए किसी भी सुधार या संशोधन पर सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी विचार करेंगे।

ऐसा होगा 10वीं और 12वीं का सही सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन
- अंग्रेजी कोर, गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, फिजिकल एजूकेशन
- अंग्रेजी स्कूल, फिजिकल एजूकेशन, केमिस्ट्री, भूगोल
- अंग्रेजी कोर, हिंदी कोर, इतिहास, भूगोल, पॉलिटिकल साइंस, समाजशास्त्र
- अंग्रेजी कोर, गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस
- अंग्रेजी कोर, हिंदी कोर, फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित
- अंग्रेजी कोर, एकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडी, अर्थशास्त्र, हिंदी कोर
- अंग्रेजी कोर, एकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडी, अर्थशास्त्र, इन्फॉर्मेटिक प्रैक्टिस
- अंग्रेजी कोर, एकाउंटेेंसी, बिजनेस स्टडी, गणित, अर्थशास्त्र
बोर्ड ने स्कूलों को अपने यहां के नियमित विद्यार्थियों के नाम ही एलओसी में देने के लिए कहा है। जो विद्यार्थी दूसरे स्कूल से पंजीकृत हैं या फिर नियमित नहीं हैं, उनका नाम एलओसी में अपलोड नहीं करना है। एलओसी अपलोड करने के पूर्व स्कूल प्रशासन को सारी जानकारी ओएसिस और एचपी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। उसके बाद ही एलओसी पोर्टल पर अपलोड करने का काम शुरू करें। एक बार ओएसिस पोर्टल पर जो डाटा अपलोड हो जाएगा। उसे फिर से बदला नहीं जा सकता है।
- डॉ. राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कांप्लेक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed