फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Caterers have stopped taking bookings for large events, removing gas-cooked dishes from the menu.

Karnal News: कैटर्स ने बड़े समारोह की बुकिंग लेना किया बंद, गैस पर बनने वाले व्यंजन मेन्यू से हटाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Caterers have stopped taking bookings for large events, removing gas-cooked dishes from the menu.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/घरौंडा। गैस सिलेंडरों की किल्लत का असर दिखने लगा है। कैटरर्स ने 15 मार्च के बाद होने वाले बड़े आयोजनों की बुकिंग लेना बंद कर दिया है। केवल उसी कार्यक्रम की बुकिंग ली जा रही है, जिसमें गैस सिलिंडर की ज्यादा जरूरत नहीं है और डीजल भट्ठी या लकड़ी के माध्यम से खाना पकाया जा सकता है।
फास्टफूड स्टॉल और केवल गैस पर ही बनने वाले व्यंजनों को उन्होंने अपने मेन्यू से हटा दिया है। कॉमर्शियल सिलेंडर बंद होने के बाद होटलों व दुकानों पर इसका सीधा असर दिखाई दे रहा है। कैटरर्स का कहना है कि 12 मार्च तक की शादियों तक तो बड़ी मुश्किलों के साथ कार्य निकाला गया लेकिन कहीं न कहीं उन्होंने दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आगामी बड़े आयोजनों की बुकिंग लेना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


सिलिंडर जुटाने में दिक्कत
- कैटरर्स गोवर्धन सिंगला ने बताया कि 12 मार्च तक की काफी शादियां थी लेकिन इसके बाद शादियां कम नजर आ रही हैं। उनकी ज्यादातर शादियां लेबर के हिसाब से थी। जिसमें आयोजकों को ही गैस सिलिंडर का इंतजाम करना था। 12 मार्च तक जिसके घरों में शादियां थी, उन्होंने सिलेंडर इकट्ठे करने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे समारोह ही हो सकेंगे
- कैटरर्स प्रदीप कुमार ने बताया कि नई बुकिंग लेना फिलहाल बंद कर दिया है। अगर कोई बुकिंग लेनी पड़ रही है तो डीजल व कोयले की भट्ठी पर कार्य करना पड़ सकता है लेकिन उसमें बड़ी समस्या है कि जो खाना व फास्ट फूड व खाना तैयार में सिलिंडर लगते हैं, ऐसे में कुछ व्यंजनों को मेन्यू से भी हटाया है। लोग छोटे समारोह ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed