फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Caste certificates not made due to slow running of Saral portal, CET applications stuck

Karnal News: सरल पोर्टल धीमा चलने से नहीं बने जाति प्रमाणपत्र, सीईटी के आवेदन अटके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Caste certificates not made due to slow running of Saral portal, CET applications stuck
- फॉर्म भरने में तीन दिन शेष, 10 दिन से जारी है समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। सरल हरियाणा पोर्टल पर जाति व रिहायशी प्रमाणपत्र न बनने से सीईटी के फॉर्म अटक गए हैं। जिलाभर में आवेदक इस पोर्टल के सुचारू रूप से चलने के इंतजार में हैं। हालांकि कई आवेदकों ने पुराने प्रमाणपत्र को ही अपलोड कर फॉर्म भर लिया है। सीईटी फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 12 जून है, आवेदन के तीन दिन शेष रहने से आवेदक चिंतित हैं।

सीईटी के लिए आवेदन की अधिसूचना जारी होते ही इस पोर्टल पर कार्यभार बढ़ने से 10 दिन से धीमा चल रहा है। ऐसे में आवेदकों के जाति प्रमाणपत्र न बनने से उनमें रोष है। वह बार-बार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीईटी के फॉर्म के लिए आवेदन करने के लिए अप्रैल 2025 के बाद का नवीनतम जाति प्रमाणपत्र अनिवार्य है। हरियाणा स्थाई निवासी प्रमाणपत्र भी नवीनतम मांगा गया है।
विज्ञापन

इस कारण से सरल हरियाणा पोर्टल पर प्रदेशभर से रोजाना सैकड़ों आवेदन आ रहे हैं। पोर्टल पर इन आवेदकों के जाति प्रमाणपत्र अप्लाई हो चुके हैं उनके जाति प्रमाणपत्र निकल नहीं रहे हैं। आवेदक मंजीत मोखरा, नेहा, विकास, साहिल, पूजा, पवन, रेखा, अमरिंद्र सिंह, राकेश, मुकेश, दीपक व रविंद्र का कहना है कि इस बार सीईटी फॉर्म के लिए नवीनतम जाति प्रमाणपत्र की अनिवार्यता गलत फैसला है। उनका कहना है कि न तो आवेदकों की जाति बदली है और न ही वह किसी दूसरे प्रदेश के नागरिक हैं। इसके बावजूद उनसे नवीनतम जाति प्रमाणपत्र, हरियाणा निवासी प्रमाणपत्र व आय प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सरल पोर्टल पर लोगों को 348 सेवाएं दी जा रही हैं। सीईटी की नई नोटिफिकेशन में नवीनतम प्रमाणपत्र की शर्त से इस पोर्टल को रोजाना कई हजार लोग एक साथ खोल रहे हैं। इस कारण पोर्टल देरी से चल रहा है। सरल पोर्टल में सुधार किया जा रहा है जल्द इसमें सुधार होगा।

- महिपाल सीकरी, जिला सूचना अधिकारी, राष्ट्रीय सूचना केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed