{"_id":"642c88b1b051ce1e3e000e26","slug":"cash-and-chain-snatched-after-beating-the-young-man-karnal-news-c-18-knl1031-81647-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: युवक से मारपीट कर नकदी और चेन छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: युवक से मारपीट कर नकदी और चेन छीनी
Wed, 05 Apr 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर नौ में दो पक्षों के विवाद में बीच बचाव कराने आए युवक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकू से हमला कर नकदी और चेन भी छीन ली। तीन आरोपियों को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर नौ निवासी नीरज चौधरी ने बताया कि उसका सेक्टर-14 मार्केट में दफ्तर है। वह सोमवार को दफ्तर के सामने खड़ा था। इस दौरान वहां पर कुछ लोग आपस में झगड़ रहे थे। उसने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। तभी कार में सवार जाटो मोहल्ला निवासी विकास, साहिल समेत चार युवक आ गए। आरोपियों ने लाठी-डंडे और चाकू से वार कर दिया।
सोने की चेन और करीब आठ हजार रुपये छीनकर भागने लगे तो लोगों ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। उनके अन्य साथी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।