फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case registered against four including Inspector of Food and Supplies Department for gang rape and murder

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर समेत चार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोप में केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Case registered against four including Inspector of Food and Supplies Department for gang rape and murder
पिछले साल सितंबर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदामों में मजदूरी करने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। पुलिस ने उस समय धारा 174 के तहत कार्रवाई की थी। अब इस मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने डीएफएससी विभाग के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार, वर्कर बलविंद्र, परमजीत कौर और सकीना के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गुहला थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि 19 सितंबर 2020 को गुहला थाना क्षेत्र में एक युवती की मौत हो गई थी। जो डीएफएससी विभाग के गोदामों में मजदूरी का काम करती थी। उस समय मृतका की मां के बयान दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी के मुताबिक, बयान में महिला ने बताया था कि उसकी बेटी ने गोदामों में अनाज की सुरक्षा के लिए रखे गए कीटनाशक दवा को छूने के बाद धोखे से मुंह पर और होठों पर हाथ लगा लिया था। जिस कारण वह बीमार हो गई और उसको कैथल के एक निजी अस्पताल में दाखिल किया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। महिला द्वारा दिए गए उक्त बयान के आधार पर पुलिस ने 20 सितंबर 2020 को 174 सीआरपीसी के तहत डीडीआर दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के कई दिन बाद बीते माह मृतका की मां ने न्यायालय में याचिका दायर की। जिसमें आरोपियों के खिलाफ उसकी बेटी से सामूहिक दुष्कर्म और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए न्यायाधीश देवेंद्र की अदालत ने 156 (3) आदेशों के तहत मामले में आरोपियों के खिलाफ 376 डी और 302 के तहत मामला दर्ज करने के आदेश दिए। जिस पर पुलिस ने डीएफएससी विभाग के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार, वर्कर बलविंद्र, परमजीत कौर और सकीना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed