फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case regarding threatening to murder the Chairman

Karnal News: चेयरमैन को हत्या की धमकी देने के मामले में केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Case regarding threatening to murder the Chairman
घरौंडा। नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता को जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, हत्या की धमकी मिलने के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। व्यापार मंडल के लोगों ने चेयरमैन की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


बताते हैं कि चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता को दो सितंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकी थी। जिसके बाद चेयरमैन ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी, लेकिन दो दिन तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। जिससे पार्षदों में रोष था और नगरपालिका अधिकारियों व कर्मचारियों ने वर्क सस्पेंड रखा था। सोमवार को नपा चेयरमैन नगरपालिका के पार्षदों के साथ निकाय मंत्री कमल गुप्ता से कष्ट निवारण समिति की बैठक में मिले थे। उसके बाद पुलिस ने अराईपुरा के रहने वाले दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि नगरपालिका के चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed