फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case regarding the death of a young man in Belarus

Karnal News: बेलारूस में युवक की मौत के मामले में केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
Case regarding the death of a young man in Belarus
- डॉन्की के जरिये जा रहा था जर्मनी, परिजनों को कहा था पैर में चोट लगी है वापस भारत आना चाहता हूं
विज्ञापन

- आरोपी एजेंटों के खिलाफ निसिंग थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। डॉन्की के जरिये जर्मनी जा रहे कैथल के बंदराणा गांव निवासी विशाल की बेलारूस में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसकी सूचना बेलारूस दूतावास से कैथल प्रशासन को दी गई थी।
परिवार ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनके बेटे का शव भारत लाया जाए ताकि वह अंतिम संस्कार कर सकें। दूसरी ओर परिजनों ने एजेंट के खिलाफ करनाल के निसिंग थाना पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने औगंध सियाराम, सतपाल व अंकित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विशाल की मौत का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

मृतक के पिता वेद प्रकाश ने बताया कि उसका बेटा विशाल जर्मनी जाना चाहता था तो आरोपी गांव औगंध निवासी सियाराम व सतपाल से संपर्क हुआ। उन्होंने बताया कि उसका लड़का अंकित विदेश में ही रहता है। वह उनकी बातों में आ गए और उन्होंने जर्मनी भेजने के साढ़े सात लाख रुपये ले लिए। उसने बेटे के लिए अपना घर गिरवी रखा और किसी तरह से साढ़े सात लाख रुपये का इंतजाम कर आरोपियों को दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह अगस्त को हुई थी अंतिम बार बात
विशाल के पिता ने बताया कि पांच दिसंबर 2023 को उसका बेटा आर्मीनिया के लिए फ्लाइट में बैठा था। इसके बाद वह 16 फरवरी को मास्को पहुंचा था। इसके बाद उसे डॉन्की के जरिये आरोपियों ने जर्मनी की सीमा पार करानी थी। इस दौरान उनकी बेटे से बात होती रही। छह अगस्त को उनकी अंतिम बार बेटे से बात हुई थी। बेटे ने बताया था कि उसके पांव को तोड़ा गया है। बेटा कह रहा था कि उसे भारत वापस आना है। वह रास्ते में फंसा हुआ है। इसके बाद उनकी बात नहीं हुई तो उन्होंने आरोपी एजेंट को कहा कि उनकी बेटे से बात नहीं हो रही तो आरोपी उन्हें गुमराह करते रहे कि बात हो जाएगी लेकिन 22 अगस्त को उन्हें पुलिस द्वारा सूचना मिली कि उनके बेटे की बेलारूस में सात अगस्त को मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस के पास बेलारूस दूतावास से मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed