फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case on two including the Chief Officer of SBI Karnal Circle for missing the amount from the credit card

Karnal News: क्रेडिट कार्ड से राशि गायब होने पर एसबीआई करनाल मंडल के मुख्य अधिकारी समेत दो पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Case on two including the Chief Officer of SBI Karnal Circle for missing the amount from the credit card
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल /जींद। निजी स्कूल संचालक के क्रेडिट कार्ड से राशि गायब होने के साथ ही डाटा लीक करने के आरोप में साइबर थाना पुलिस ने एसबीआई करनाल मंडल के मुख्य अधिकारी समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव तलौडा निवासी रणधीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जामनी गांव में स्कूल चलाता है। 30 सितंबर 2022 को एसबीआई पिल्लूखेड़ा बैंक के कर्मी अमरजीत ने क्रेडिट कार्ड का फार्म भरवाया था। जिसकी सालाना फीस 499 रुपये थी। 14 अक्टूबर 2022 को उसका प्राइम क्रेडिट कार्ड आया। जिसकी फीस 2999 रुपये सालाना थी। कुछ दिन के बाद एसबीआई कर्मी बताते हुए कॉल आया और कार्ड की सारी डिटेल उसने बताई। कुछ वक्त बाद ही खाते से 24311 रुपये गायब हो गए। रणधीर ने आरोप लगाया कि एसबीआई के स्थानीय क्रेडिट अधिकारी गौरव एवं एसबीआई करनाल के मुख्य अधिकारी हर्षित सचदेवा ने उसका डाटा लीक किया है। साइबर थाना पुलिस ने रणधीर की शिकायत पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना के जांच अधिकारी जगदीप ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed