फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case filed against former Pradhan in Brahmin Dharamshala dispute

Karnal News: ब्राह्मण धर्मशाला विवाद में पूर्व प्रधान के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Case filed against former Pradhan in Brahmin Dharamshala dispute
करनाल। ब्राह्मण धर्मशाला में 27 जुलाई की रात को हुए विवाद में करनाल ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान सुरेंद्र शर्मा बड़ौता के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। समिति सदस्य ने शिकायत की थी कि पूर्व प्रधान ने उनको जान से मारने की नीयत से रिवाल्वर निकाली थी।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्राह्मण सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं करनाल ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने समिति के दो सदस्यों पर अनुशासनहीनता, अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि 27 जुलाई की रात वे सभा कार्यालय में फोन पर बातचीत कर रहे थे, तभी कमेटी के एक सदस्य ने उनके साथ अशोभनीय भाषा में बातचीत की। आक्रामक रवैया अपनाया। यह पूरा घटनाक्रम कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। जहां तक रिवाल्वर की बात है तो वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को किसी भी अनहोनी से बचने के लिए गाड़ी में रखने जा रहे थे, तब कमेटी सदस्य लाजपत राय और मांगेराम शर्मा ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और रिवॉल्वर छीनने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि तथ्यों को तोड़-मरोड़कर, जानबूझकर गलत विवरण मीडिया व समाज के सामने प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से समाज सेवा में हैं और पांच बार ब्राह्मण सभा के प्रधान पद पर निर्वाचित होकर सेवा कर चुके हैं। समाज ने हमेशा उन पर भरोसा जताया है और वे आज भी पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सभा के चुनाव लंबित हैं और एसडीएम ने चार सदस्यीय कमेटी नियुक्त की है, जिसमें सुशील गौतम, रामकरन, मांगेराम और लाजपत राय सदस्य हैं। इस समिति का कार्य केवल देखरेख और संचालन तक सीमित है, लेकिन इनमें से दो सदस्य अपने अधिकारों से बाहर जाकर मनमानी और सत्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये वही लोग हैं जिन्होंने 1987 से चली आ रही चाय-भंडारे की परंपरा को बंद कराने का प्रयास किया, जो समाज की आस्था और परंपरा का हिस्सा है।

सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट है। प्रशासन का दायित्व है कि दूध का दूध और पानी का पानी किया जाए।
गाड़ी से निकाला था रिवाल्वर : लाजपत राय शर्मा
संचालन समिति के सदस्य लाजपत राय शर्मा का कहना है कि पुलिस जब जांच करेगी, तो खुद ही सच्चाई सामने आ जाएगी। सीसीटीवी में स्पष्ट देखा जा सकता है कि सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने गाड़ी से रिवाल्वर निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed