{"_id":"67d5e6010ff3385aaf0472d4","slug":"case-against-four-for-attacking-councillors-house-karnal-news-c-18-knl1008-602581-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पार्षद के घर हमले में चार के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पार्षद के घर हमले में चार के खिलाफ केस
विज्ञापन
करनाल। वार्ड 19 के पार्षद एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी के घर पर हमले के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई है। वहीं
उल्लेखनीय है कि 13 मार्च की रात पार्षद राजेश अग्घी के घर पर हमलाकर दिया गया था। हमले में उनकी कार के शीशे टूट गए थे, उनके भतीजे तनिष्क के साथ मारपीट भी की गई थी।
इस मामले में राजेश अग्घी के पिता पूर्व पार्षद भगवान दास अग्घी की ओर से रामनगर थाने में चार मन्नी, ध्रुव, गौरव व रवि व उनके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें घर में घुसकर हमला करने, मारपीट करने, तनिष्क के गले से सोने की चेन छीनने आदि आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। कई स्थानों पर दबिश देने के बाद पुलिस के हाथ दो आरोपी लग गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बपाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
अदालत ने दोनों को जमानत दे दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो