{"_id":"64ea6eb81c77b5f27f030498","slug":"car-toll-50-in-four-years-monthly-pass-cost-rs-1010-karnal-news-c-18-knl1008-204760-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चार साल में कार का टोल 50, मासिक पास 1010 रुपये हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चार साल में कार का टोल 50, मासिक पास 1010 रुपये हुआ महंगा
विज्ञापन
चार साल में कार का टोल 50, मासिक पास 1010 रुपये महंगा
- पहली सितंबर से नई दरें होंगी लागू, अब दिल्ली से अमृतसर तक जाने पर 50 से 305 रुपये तक ज्यादा चुकाने होंगे
- बसताड़ा, घग्गर और लाडोवाल टोल पर 10 से लेकर 80 रुपये तक बढ़ाया टैक्स, वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा असर
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर चार साल में कार का टोल 50 और मासिक पास 1010 रुपये महंगा हो गया। इस सितंबर से वाहन चालकों को टोल पर नई दरों से टैक्स का भुगतान करना होगा। ऐसे में यदि आपको दिल्ली से अमृतसर तक जाना है तो टोल टैक्स के रूप में अब 50 से लेकर 305 रुपये तक ज्यादा चुकाने होंगे। आना-जाना करने पर कार, जीप और वैन से 50 रुपये ज्यादा टोल के रूप में हाईवे के तीन टोल प्लाजा पर देने होंगे। अलग-अलग मद में 12 प्रतिशत तक टोल टैक्स की इस बढ़ोत्तरी का सीधा असर वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा।
एनएचएआई की ओर से हर साल टोल की दरों को बढ़ाया जाता है। पिछले चार वर्षों में केवल बसताड़ा टोल प्लाजा पर हुई दरों की बढ़ोतरी पर नजर डालें तो कार, जीप और वैन का टोल टैक्स 50 रुपये बढ़ा है। इसी वाहन का मासिक पास बनवाना 1010 रुपये तक महंगा हो गया है। यही स्थिति अगर एमएवी डबल एक्सेल वाहन की देखें तो आने-जाने का 285 रुपये टोल टैक्स और 5685 रुपये मासिक पास के अब तक बढ़ चुके हैं। 2019 में कार का जो मासिक पास 3700 रुपये में बनता था वो अब 4710 रुपये में बनेगा।
विदित हो कि एनएचएआई की ओर से हरियाणा के दो और पंजाब के एक टोल टैक्स पर एक सितंबर से नई दरें लागू की जाएंगी। इसके तहत हरियाणा में बसताड़ा (करनाल), शंभू या घग्गर टोल (अंबाला) और पंजाब में लाडोवाल (लुधियाना) के टोल टैक्स बढ़ाया गया है। चार पहिया वाहन से एक तरफ की यात्रा में एक टोल पर अधिकतम 15 रुपये तक पहले से अधिक देने पड़ेंगे। वहीं इसी वाहन के मासिक पास के लिए अधिकतम 425 रुपये लगेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
माल ढुलाई का किराया भी हो सकता है महंगा
टोल की दरें बढ़ने से निजी वाहनों का सफर महंगा होने के साथ-साथ माल ढुलाई का किराया भी बढ़ने का अनुमान है। माल ढुलाई के लिए एमएवी डबल एक्सेल वाहन का तीनों टोल का मिलाकर 305 रुपये तक टैक्स बढ़ा है। इसके अलावा बस और ट्रक के लिए भी तीनों जगह का कुल 185 रुपये टोल महंगा हुआ है। अब इसका बोझ बढ़े किराये के रूप में जनता पर पड़ेगा या प्रदेश सरकार खुद वहन करेगी, यह सरकार तय करेगी। विदित हो कि बसताड़ा टोल प्लाजा से 24 घंटे में 55 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं।
दिल्ली से अमृतसर तक जाने पर इतना टोल लगेगा ज्यादा
वाहन
एक तरफ
अप एंड डाउन
कार, जीप, वैन
35
50
एलसीवी
60
90
बस, ट्रक
130
185
एमएवी डबल एक्सेल
205
305
नोट : यह बसताड़ा, शंभु और लाडोवाल टोल प्लाजा बढ़ी कुल दरों का योग है।
बसताड़ा टोल प्लाजा पर 2019 से अब इतना बढ़ा टैक्स
वाहन
एक तरफ
अप एंड डाउन
मासिक पास
टोल रेट
2023/2019/अंतर 2023/2019/अंतर 2023/2019/अंतर
कार, जीप, वैन 155/125/30 235/185/50 4710/3700/1010
एलसीवी
275/215/60 410/325/85 8240/6475/1765
बस, ट्रक
550/430/120 825/645/180 16485/12945/3540
एमएवी डबल एक्सेल 885/695/190 1325/1040/285 26490/20805/5685
टोल की नई दरें पहली सितंबर से लागू होंगी। टोल टैक्स के रेट में वृद्धि सालाना एग्रीमेंट के तहत होती है। अधिसूचना में कुछ वाहनों और स्थानीय लोगों को रियायत रखी गई है। - समीर सलवी, प्रबंधक, बसताड़ा टोल।