फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   car robbery controlled by weapon

हथियार के बल पर कार लूटने वाले तीन बदमाश काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
car robbery controlled by weapon
काछवा नहर पुल पर हथियार के बल पर कार सवार चार बदमाशों द्वारा लूटी गई कार के मामले में पुलिस के सीआईए वन टीम ने तीन बदमाशों को काबू किया है। वहीं लूटी हुई और वारदात में शामिल कारें बरामद कर ली हैं। सीआईए वन इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि 8/9 जुलाई की रात आल्टो कार सवार चार बदमाशों ने नहर पुल काछवा रोड पर हथियार दिखाकर एक स्विफ्ट डिजायर लूटी थी। कार मालिक सन्नी निवासी सेक्टर-8 के बयान पर थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच सीआईए-1 करनाल इंचार्ज निरीक्षक दिपेंद्र राणा को दी गई। उन्होंने सहायक उप निरीक्षक दशरथ कुमार की अध्यक्षता में टीम का गठन किया। टीम ने 16 अगस्त को सूचना के आधार पर रेलवे अंडरब्रिज कैथल बाईपास रोड झिलमिल ढाबे के पीछे से राहुल निवासी कसरंटी थाना सांपला जिला रोहतक व आरोपी मनीष निवासी हिसाक थाना पेहवा जिला कुरुक्षेत्र की लूटी गाड़ी स्विफ्ट डिजायर सहित काबू किया गया। आरोपी ने बताया कि वह शराब के आदी हैं। इसकी पूर्ति के लिये वारदात को अंजाम दिया था। राहुल व मनीष को जेल भेज दिया है। 23 अगस्त को तीसरा आरोपी अजय निवासी सहरसा कुरुक्षेत्र को काछवा रोड से वारदात में इस्तेमाल आल्टो कार सहित काबू किया गया। चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed