{"_id":"318c4412475ba523ba9136f48f692bf7","slug":"car-rammed-to-two-policemen-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के दौरे की रिहर्सल कर रहे दो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को कार ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के दौरे की रिहर्सल कर रहे दो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को कार ने रौंदा
कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 13 Dec 2013 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपली नेशनल हाईवे पर वीरवार को ड्यूटी की रिहर्सल कर रहे दो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को एक कार ने रौंद दिया। घटना में दोनों कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई।
घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं, कार चालक को राउंडअप कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शहर में आएंगे। इसी मद्देनजर दोनों ट्रैफिक पुलिस कर्मी पिपली नेशनल हाईवे पर ड्यूटी की रिहर्सल कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस कर्मी दया और महावीर ने हाईवे पर रिहर्सल के दौरान एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाया उन पर चढ़ा दी। दोनाें को पिपली चौक पर तैनात अन्य पुलिस कर्मियों ने कार के नीचे से निकाला और एलएनजेपी अस्पताल ले गए, जहां दोनों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस दबी जुबां में कह रही है कि कार चालक बड़ा रुतबा रखता है और पुलिस को दबाने की कोशिश की जा रही है।
ट्रैफिक पुलिस प्रभारी राम कुमार ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मी ट्रैफिक ड्यूटी दे रहे थे। इसी बीच पुलिस कर्मियों ने एक कार तेज गति से आ रही को रुकने का इशारा किया, परंतु कार चालक ने कार उनके ऊपर चढ़ा दी।
हादसे में दोनाें पुलिस कर्मी जख्मी हो गए हैं, उनका उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। यातायात प्रभारी राम कुमार ने बताया कि चालक फोर्ड आइकॉन कार में सवार था और कार के ऊपर एडवोकेट का स्टीकर भी लगा हुआ है।
पिपली थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के कार चालक को राउंडअप कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कार चालक का मेडिकल करवाया जाएगा, ताकि पता चल सके कि कहीं चालक ने नशे का सेवन तो नहीं किया था।
उन्हाेंने बताया कि कार का नंबर पंजाब का है और वह करनाल की ओर से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी।