फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Car Free Day in Karnal: DC sets example, reaches Mini Secretariat from camp office by walking about 3 kms

करनाल में कार फ्री-डे: डीसी ने पेश की मिसाल, कैंप दफ्तर से लघु सचिवालय करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे

Tue, 05 Sep 2023 02:06 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 05 Sep 2023 02:06 PM IST
सार

करनाल डीसी अनीश यादव ने कहा कि कार फ्री-डे फिलहाल अधिकारियों के लिए है। आम लोगों के लिए इसे लागू नहीं किया गया है। ऐसा करने से पहले हितधारकों से पूछा जाएगा। उन्होंने कहा कि लेकिन स्वेच्छा से कोई भी इसमें हिस्सा ले सकता है।

विज्ञापन
Car Free Day in Karnal: DC sets example, reaches Mini Secretariat from camp office by walking about 3 kms
करनाल डीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा करनाल में प्रत्येक मंगलवार को अधिकारियों के लिए कार फ्री-डे घोषित करने के बाद डीसी अनीश यादव ने इसकी सबसे पहले अगुवाई की। उन्होंने मिसाल पेश करते हुए अपनी गाड़ी छोड़ी और करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी स्वेच्छा से कार फ्री-डे में भागीदारी करने का आह्वान किया। 

विज्ञापन


कहा- हम सभी को कार-फ्री डे में भागीदारी के लिए आगे आना चाहिए

डीसी अनीश यादव ने कहा कि कार फ्री-डे के दिन अधिकारी कारों को छोड़कर साईकिल व पैदल दफ्तर पहुंचे हैं। इससे न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभ मिलेगा बल्कि यह पर्यावरण की दृष्टि से भी लाभदायक है। उन्होंने कहा कि हम सभी को ऐसा करना चाहिए। उन्होंने करनाल की जनता से आह्वान किया कि सप्ताह में कम से कम एक दिन स्वेच्छा से इस मुहिम में भागीदार बनें। इससे कहीं न कहीं ट्रैफिक जाम की स्थिति से भी निजात मिलेगी।     
विज्ञापन


मार्किट एसोसिएशन और बाजार एसोसिएशन को आना चाहिए आगे
डीसी अनीश यादव ने कहा कि कार फ्री-डे फिलहाल अधिकारियों के लिए है। आम लोगों के लिए इसे लागू नहीं किया गया है। ऐसा करने से पहले हितधारकों से पूछा जाएगा। उन्होंने कहा कि लेकिन स्वेच्छा से कोई भी इसमें हिस्सा ले सकता है। डीसी अनीश यादव ने कहा कि कार फ्री-डे के लिए मार्किट एसोसिएशन व बाजार एसोसिएशन को आगे आना चाहिए। इससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभदायक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी शशांक कुमार सावन भी पैदल पहुंचे दफ्तर
करनाल के एसपी शशांक कुमार सावन भी मंगलवार को अपने निवास स्थान से दफ्तर तक पैदल पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। यह हमारे और पर्यावरण के लिए बेहद लाभदायक है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के सभी अधिकारी इस कार फ्री-डे अभियान से जुड़े हुए हैं। उन्होंने इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका हिस्सा बनने का आह्वान किया। 


एसडीएम अनुभव मेहता पहुंचे साईकिल पर
कार फ्री-डे पर एसडीएम अनुभव मेहता साईकिल पर सवार होकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साईकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उसी दिन उन्होंने कार फ्री-डे की घोषणा की थी। इसी के चलते करनाल में मंगलवार को कार फ्री-डे अभियान चलाया गया है। उन्होंने आमजन को भी इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए आह्वान किया। इस दौरान अन्य अधिकारी भी साईकिल व पैदल चलकर दफ्तर तक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed