{"_id":"56fad1854f1c1b3448f00762","slug":"car-collided-with-dividers-five-injured-road-accident-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, पांच घायल
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसताड़ा टोल प्लाजा के पास ओवरब्रिज पर बाइक के अचानक सामने आ जाने के कारण वैष्णो देवी के लिए जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया, जहां से महिला व दो बच्चों को गंभीर हालत होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे के कारण जीटी रोड पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
यूपी के हाथरस निवासी संजीव अपनी पत्नी दिप्ती, बेटे आदित्य, अनू व चालक सोनू के साथ कार में सवार होकर वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान जैसे वह कार से बसताड़ा टोल प्लाजा के पास ओवरब्रिज पर पहुंचे तो घरौंडा निवासी राजू उर्फ मोहन लाल की बाइक की टक्कर उनकी कार से हो गई। इससे कार अनियंत्रित होकर जीटी रोड पर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसा इतना जबरदस्त था कि कार लोहे के एंगलों को उखाड़ती हुई पलट गई। हादसे में चालक समेत पांचों सदस्य घायल हो गए। वहीं बाइक सवार को भी चोट लगी है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार की खिड़की शीशे तोड़कर कार सवार लोगों को बहार निकाला और उन्हें कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला दिप्ती, बच्चे आदित्य व अनू की हालत की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन