फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Canter caught fire, highway blocked for two hours

Karnal News: कैंटर में लगी आग, दो घंटे तक हाईवे जाम

Mon, 13 Apr 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 13 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Canter caught fire, highway blocked for two hours
राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर नीलोखेड़ी और तरावड़ी के बीच कैंटर में लगी आग।
तरावड़ी/नीलोखेड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर तरावड़ी-नीलोखेड़ी के बीच करनाल से चंडीगढ़ लेन पर रविवार देर रात 10 बजे स्क्रैप से भरे कैंटर में आग लग गई। चालक को जैसे ही आग के बारे में हुई वह टैंकर रोककर कूद गया। दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। इस बीच हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। करीब दो घंटे बाद यातायात फिर से शुरू हो पाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कैंटर में पेंट व अन्य सामान के खाली डिब्बे भरे हुए थे। आग लगने के कारण पेंट के डिब्बों में धमाके होते रहे। आसपास के लोग आशंकित हो गए। आग लगने के कारण हाइवे की एक लेन को रोक दिया गया था। इससे लंबा जाम लग गया। इसके बाद पुलिस ने यातायात को सर्विस लेन पर डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कैंटर चालक अंबाला की ओर जा रहा था। कैंटर जिस समय तरावड़ी और नीलोखेड़ी के बीच पहुंचा तो गाड़ी से लपटें उठने लगीं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक की सूचना पर नीलोखेड़ी और करनाल से पहुंची पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना के बाद तरावड़ी थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर नीलोखेड़ी और तरावड़ी के बीच कैंटर में लगी आग।

राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर नीलोखेड़ी और तरावड़ी के बीच कैंटर में लगी आग।

राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर नीलोखेड़ी और तरावड़ी के बीच कैंटर में लगी आग।

राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर नीलोखेड़ी और तरावड़ी के बीच कैंटर में लगी आग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed