{"_id":"65ecdf548037d04732078af4","slug":"call-to-reach-delhi-mahapanchayat-karnal-news-c-18-knl1008-344031-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दिल्ली महापंचायत में पहुंचने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दिल्ली महापंचायत में पहुंचने का आह्वान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। भारतीय किसान यूनियन की बैठक शुक्रवार को पखाना गांव में हुई। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष रतन मान की मौजूदगी में पदाधिकारियों ने 14 मार्च को दिल्ली महापंचायत में हर स्थिति में पहुंचने का निर्णय लिया। किसानों ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जाहिर की। प्रदेश महासचिव भूपिंद्र सिंह लाडी ने कहा कि किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में 11 मार्च को गिरफ्तारियां देने का एलान किया गया था, लेकिन जींद जिला प्रशासन से बातचीत के बाद इस प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
भूपिंद्र सिंह लाड़ी ने कहा कि जिला प्रशासन ने दो से तीन दिन में गिरफ्तार किसानों को रिहा करने की बात कही है। यदि प्रशासन ने वादा पूरा नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत होगी, जिसमें देशभर से किसान शामिल होंगे। करनाल जिले से बड़ी संख्या में किसान जाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 में जो वादे किसानों से किए थे, वह उन्हें भूल गए हैं। पीएम को उनके वादे याद दिलाने और पूरा करवाने के लिए किसान महापंचायत रखी गई है।
बैठक में शेर सिंह मल्ली को नीलोखेड़ी ब्लाॅक प्रधान नियुक्त किया गया। लखविंदर सिंह सौंकड़ा को जिला उपप्रधान बनाया गया। मौके पर जिला प्रधान सुरेंद्र घुम्मन, करनाल ब्लाॅक प्रधान अरुण लाठर, असंध ब्लाॅक प्रधान जोगिंदर सिंह झिंडा, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान, मेहताब कादियान, कृष्ण जगलान, प्रेम शाहपुर, रंजीत सिंह विर्क, मंजीत सिंह सिद्धू, नीटू शर्मा, पूर्व सरपंच कमल नैन, गुरमुख सिंह विर्क व सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे।