फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   But if the power of the corrupt Tihar bread: Kuldeep

सत्ता मिली तो भ्रष्टाचारियों को तिहाड़ की रोटी : कुलदीप

Tue, 15 Oct 2013 10:13 PM IST
असंध
असंध Updated Tue, 15 Oct 2013 10:13 PM IST
विज्ञापन
But if the power of the corrupt Tihar bread: Kuldeep
विजय रथयात्रा के दौरान असंध के गांव चोंचड़ा व सालवन पहुंचे कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हजकां-भाजपा गठबंधन की सरकार आने पर प्रदेश के सभी भ्रष्ट कांग्रेस नेताओं को तिहाड़ जेल की रोटियां खिलाऊंगा।
विज्ञापन


प्रदेश की जनता के समक्ष कांग्रेस व इनेलो की पोल खुल चुकी है और दोनों दलों के नेता अब जेल में बैठकर गठबंधन की खिचड़ी पकाएंगे। हजकां प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबीर शर्मा व नरेंद्र राणा के संयुक्त संयोजन में आयोजित जनसभा में कुलदीप ने कहा कि भाजपा-हजकां गठबंधन विश्व का सबसे पवित्र गठबंधन है।
विज्ञापन


दोनों दलों के शीर्ष नेताओं से लेकर बूथ लेवल का कार्यकर्ता भी इससे खुश है। इनेलो में अफवाह फैलाने का एक ऐसा विंग है, जो लोगों में गठबंधन टूटने की झूठी बातें फैलाकर अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की नाकाम कोशिश कर रहा है। जनता इनेलो की चालाकियों को समझती है और यह जान चुकी है कि यह गठबंधन चट्टान की तरह मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजकां की नींव ईमानदारी पर टिकी है और जिस दिन भी पार्टी अपने इस आदर्श से भटकती दिखी वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे। क्षेत्रवाद से त्रस्त जनता विकास की बाट जोह रही है, जबकि मुख्यमंत्री सोनिया गांधी व राबर्ट वाड्रा को खुश करने में मशगूल है। लाखों करोड़ की ऊपजाऊ जमीन वाड्रा को दहेज में दे दी गई।

यदि उनकी सरकार आती है तो मौजूदा सरकार के घोटालों की जांच करवाकर दोषियों को जेल में पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। गठबंधन के सत्ता में आने के बाद समान विकास व समान रोजगार की योजना चलाई जाएगी। छात्र संघ चुनाव दोबारा से करवाने व बुढ़ापा पेंशन दोगुनी करने की मांग की।

भाजपा-हजकां की पूरे प्रदेश में लहर : रामबिलास
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा हजकां की लहर पूरे प्रदेश में है और विपक्षी दल गठबंधन की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाकर रोजाना अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। केंद्र में एनडीए व प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनना तय है।

यहां हुआ स्वागत
इससे पूर्व विजय रथयात्रा का हलके के गांव सालवन, बालबपाना, पाढ़ा, चोरकारसा, पक्का खेड़ा सहित असंध में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष पवन शाहपुर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल डाचर, राकेश कंबोज, जयसिंह राणा, बृज टक्कर, मेहर सिंह पोपड़ा, जयभगवान बाहरी, अमन शर्मा, नरेश पोसवाल, नफे सिंह वाल्मीकि, बख्शीश सिंह, राणा जसबीर बाहरी, हरिकृष्ण अरोड़ा, अशोक सुखीजा, प्रदीप शर्मा, बालकिशन, भाजपा मंडलाध्यक्ष प्रदीप गोयल, डॉ. बूटिराम, अंकुर मित्तल, सुरेश जलमाना, ओमप्रकाश जांगड़ा, संदीप टूर्ण मौजूद थे।

करनाल में कांग्रेस पर बरसे रामबिलास शर्मा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नाम से और हरियाणा में भाजपा-हजकां के गठबंधन से कांग्रेस बौखला चुकी है। लोग मान चुके हैं कि कांग्रेस लोगों को बेहतर शासन और सुरक्षा नहीं दे सकी है। कांग्रेस ने अपने पिछले नौ साल के शासन में देश के लोगों को भ्रष्टाचार और अपराध दिया है।

भाजपा की सरकार आते ही पहला काम सीएलयू के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी करने वाले मुद्दे पर काम होगा। चाहे राबर्ट वाड्रा फंसे या कोई और, किसी को नहीं बख्शा जाएगा। देश के लोग अब कांग्रेस को नकार चुके हैं। मंगलवार को रामबिलास शर्मा शहर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू थे।

उन्होंने कहा कि लोग मोदी के साथ हैं। हरियाणा का मामला लें तो भाजपा-हजकां का गठबंधन कांग्रेस और इनेलो को परेशान कर रहा है। दोनों पार्टियों में पिछले ढाई साल से गठबंधन है लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस और इनेलो गठबंधन के बारे में दुष्प्रचार करने में लगे हैं। हरियाणा में भाजपा का हजकां के अलावा इनेलो से समझौता होने वाला नहीं है।


हिसार में लोकसभा के उपचुनाव में मुख्यमंत्री हुड्डा और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने बयान दिया था, जो यह सीट जीतेगा अगली सरकार उसी पार्टी की होगी। हिसार में कुलदीप बिश्नोई जीते। रेवाड़ी में पहली बार नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए 500 से अधिक सेना के पूर्व अधिकारी एक मंच पर एकत्रित हुए। मौके पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आईडी स्वामी, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, बालकृष्ण शर्मा, जयपाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष जंगबहादुर चौहान, एडवोकेट अमरनाथ, जगमोहन आनंद, अशोक भंडारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed