फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bus service restored for Meerut, Shamli and Yamunanagar

Karnal News: मेरठ, शामली और यमुनानगर के लिए बस सेवा बहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Bus service restored for Meerut, Shamli and Yamunanagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। कांवड़ यात्रा के दौरान बंद मार्ग के कारण यमुनानगर, मेरठ और शामली के लिए शनिवार से दोबारा बस कै संचालन शुरू होगा। प्रशासन की ओर से यात्रा संपूर्ण होते ही रास्ते आम वाहनों के लिए खोल दिए गए हैं। ऐसे में शनिवार से इस मार्ग पर बसें पहले की तरह ही चलेंगी। वहीं बाढ़ प्रभावित मार्ग शिमला और भरठी व धर्मशाला के लिए अभी बस संचालन का इंतजार करना होगा।

कांवड़ यात्रा के चलते पिछले करीब दस दिनों से ये मार्ग बंद था। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। जबकि बरसात के कारण एक सप्ताह से पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की बस सेवा भी प्रभावित थी। रास्ते खुलने पर पंजाब और चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। लेकिन शिमला, भरठी और धर्मशाला के लिए बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। इसी सप्ताह में रास्ते खुलने पर प्रशासन की ओर से यहां बसें चलाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन




रोडवेज की अब तक 10 बसों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू कार्य चल रहा था। शुक्रवार को छह बसें राहत कार्य में और लगाई गई। ऐसे में इंद्री, घरौंडा और कुंजपुरा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में शुक्रवार को कुल 16 बसों से राहत कार्य चला। जबकि बाढ़ के कारण गढ़ीबीरबल, इंद्री और कुंजपुरा मार्ग पर चलने वाली 24 बसें बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोडवेज के जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि बाढ़ के कारण दिल्ली में हरियाणा और पंजाब की बसों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। शनिवार को दिल्ली के लिए पूरे दिन में 21 बसें ही गई। इन बसों ने भी सवारियों को सिंघु बार्डर पर उतारा। जबकि आम दिनों में 30 से ज्यादा बसें दिल्ली के लिए जाती थी। ऐसे में बस के दस फेरे घटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed