फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bus facility will be available on 12 new interstate routes of five states

Karnal News: पांच राज्यों के 12 नए अंतरराज्यीय मार्गों पर मिलेगी बस सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Bus facility will be available on 12 new interstate routes of five states
- नई 15 बसें मिलेंगी, जयपुर, मसूरी, बिजनौर और मुरादाबाद व अन्य रूटों पर दौड़ेंगी
विज्ञापन

गगन तलवार
करनाल। रोडवेज अब करनाल से पांच राज्यों के 12 नए अंतरराज्यीय मार्गों पर भी सीधी बस सेवा शुरू करने वाला है। रोडवेज के बेड़े में इसी माह के अंत तक 15 नई बसें शामिल होंगी। जिन्हें जयपुर, मसूरी, बिजनौर और मुरादाबाद सहित अलग-अलग 12 नए मार्गों पर चलाया जाएगा। इसके साथ ही कुछ पुराने अंतरराज्यीय मार्गों पर बस सेवा बढ़ाई जाएगी।

करनाल रोडवेज को नई 25 बसों के लिए स्वीकृति मिली है। इसके लिए विभाग की ओर से राशि भी जमा करा दी गई है। इसके बाद 15 बसें पहले चरण में दी जाएंगी। इनके संचालन के लिए भी विभाग की ओर से योजना बना ली गई है। साथ ही रूट परमिट लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ताकि बसों के आते ही उनके दस्तावेज तैयार करके नए मार्गों का संचालन शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

वर्तमान में रोडवेज के बेड़े में 164 बसें हैं, नई बसें आने के बाद यह बढ़कर 179 हो जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार, पांच राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के नए मार्गों पर बस सेवा शुरू करने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव बनाकर भेजा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बसें होंगी कंडम
रोडवेज की पांच बसें इस माह के अंत तक अपनी समय सीमा पूरी करते हुए कंडम घोषित होंगी। ऐसे में जिन मार्गों पर ये पुरानी बसें चल रही हैं, यहां पर भी नई बसें लगाई जाएंगी। 28 फरवरी से पांच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। स्थानीय जिन मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। उस मार्ग की बस को कंडम घोषित होने वाली बस की जगह भी चलाया जाएगा।


इन मार्गों पर सीधी बस चलाने की योजना
- करनाल से मनाली

- करनाल से जयपुर

- करनाल से शिमला (सेवा बढ़ेगी)

- बिजनौर वाया मेरठ

- मुरादाबाद वाया मेरठ

- शाकुंभरी देवी वाया गंगोह और सहारनपुर।

- अयोध्या वाया लखनऊ

- हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्र नगर वाया मंडी

- हरिद्वार वाया गढ़ीबीरबल टापू, गांगोह, देवबंद, रुड़की
- करनाल से मंसूरी वाया देहरादून।

- देहरादून वाया पांवटा साहिब

- करनाल से देहरादून वाया गढ़ीबीरबल, टापू, गंगोह, सहारनपुर

कुल 25 नई साधारण बसें करनाल डिपो को मिलेंगी। इनमें से 15 बसें इसी माह के अंत तक आएंगी। इसके लिए मुख्यालय को राशि जमा करा दी गई है। नई बसें आने पर नए मार्गों पर बस सेवा शुरू करने की योजना है।
- कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed