{"_id":"3ce714f6e98f4e6f01761704dfad801c","slug":"bus-and-car-collided-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्पेशल बस और कार में टक्कर, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला स्पेशल बस और कार में टक्कर, हाईवे जाम
करनाल
Updated Tue, 25 Feb 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मंगलवार शाम को हाईवे पर करीब चार बजे महिला स्पेशल बस और एक कार में टक्कर हो गई। कार में सवार युवकों ने इसके बाद बस के ड्राइवर से मारपीट की।
जिसके विरोध में बस में सवार लड़कियों ने हंगामा कर दिया और इस वजह से करीब बीस मिनट तक हाईवे जाम रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की जिप्सियों में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस की जिप्सियां आती देख दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने कार अपने कब्जे में ले लिया और युवक को भी अपने साथ ले गई।
जानकारी के अनुसार, माडल टाउन के श्मशानघाट के पास हाईवे पर आईटीआई चौक से दिल्ली की ओर जा रही महिला स्पेशल बस की एक कार मामूली टकर हो गई। कार में सवार तीन युवकों ने इस दौरान बस चालक की धुनाई कर दी। इस विरोध में बस में सवार युवतियां बस से नीचे उतर गईं और लड़कों को गलती करने पर लताड़ने लगी। मामला बिगड़ता देख टर्न पर तैनात पुलिस कर्मियों ने सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस को मौके पर बुला लिया।
पुलिस मौके पर पहुंची देख कर दो युवक तो फरार हो गए, लेकिन एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस उसे अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गई। कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों युवकों ने शराब पी रखी थी। मामले में पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों को थाना में बुलाया जाएगा। उचित कार्रवाई की जाएगी।