Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Burning of effigies of Ravana at 6:15 pm

रावण के पुतलों का दहन शाम 6:15 बजे

Thu, 02 Oct 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 02 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Burning of effigies of Ravana at 6:15 pm
निसिंग। दशहरे पर शाम को करीब 6:15 बजे रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर परिसर में रावण का 40 फीट का पुतला बनाया गया है। 35-35 फीट के कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले हैं। मंदिर कमेटी प्रधान रोशन लाल गोयल ने बताया कि कैराना (यूपी) निवासी मोहम्मद नशीम ने पुतलों को अंतिम देकर ग्राउंड में खड़ा कर दिया है। तीनों पुतलों को बनाने में करीब 1.5 लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

दो पुश्तों से बना रहे पुतले
कैराना (यूपी) के मोहम्मद अनवर का परिवार वर्ष 1978 से रावण और उसके परिवार के पुतले बनाने की जिम्मेदारी संभाल रहा है। 1978 से 2017 तक मोहम्मद अनवर ने पुतले बनाए। अब उनका बेटा नसीम मोहम्मद पुतले बना रहा है।
विज्ञापन


राम का जीवन देता है त्याग की प्रेरणा : राजपाल
करनाल। निगदू में मंगलवासर रात को रामलीला मंचन का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल हैबतपुर ने किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। निगदू शनिदेव मंदिर कमेटी के प्रधान डॉ. कप्तान गुप्ता, डॉ. बलबीर वर्मा, शमशेर सांवत, डॉ. सुंदर चौहान, कदम गिल कारसा डोड, रवि कुमार निगदू, विपिन शर्मा राज कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed