फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Buniyaad Level-2 results declared, more girls succeed than boys

Karnal News: बुनियाद लेवल-2 का परिणाम घोषित, लड़कों से ज्यादा लड़कियां सफल

Fri, 27 Feb 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 27 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Buniyaad Level-2 results declared, more girls succeed than boys
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मिशन बुनियाद लेवल-2 सत्र 2026-28 का परिणाम घोषित हो गया है। इस बार परिणाम में बेटियां आगे रहीं। 329 चयनित विद्यार्थियों में 176 बेटियां हैं। अब ये सभी विद्यार्थी मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह में होने वाली लेवल-3 परीक्षा में भाग लेंगे।

लेवल-2 परीक्षा 30 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। करनाल जिले में इस परीक्षा के लिए 1,233 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1,178 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। प्रदेशभर में करीब 25 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 7,161 विद्यार्थियों का चयन अगले चरण के लिए किया गया है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी दीपक वर्मा ने बताया कि जिले में लेवल 2 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 329 छात्रों में नीलोखेड़ी, तरावड़ी और निसिंग के अंगोध गांव के विद्यार्थियों ने टॉप 3 की सूची में अपना नाम दर्ज किया है। नीलोखेड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से छात्र शगुन यादव ने 40 अंक लेकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, नीलोखेड़ी तरावड़ी के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से छात्र रोहित 39 अंकों के साथ दूसरे और निसिंग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंगोध से छात्रा नैंसी ने 33 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल 10वें स्थान पर
करनाल जिले की प्रदेश स्तर पर रैंक की बात की जाए तो 10वां स्थान है। हिसार से 681 संख्या के साथ सबसे अधिक छात्रों का चयन हुआ है। वहीं, इसके बाद गुरुग्राम, जींद, सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद, पानीपत, कैथल, रेवाड़ी शामिल हैं। वहीं, जिले के जिन स्कूलों से सर्वाधिक विद्यार्थियों का चयन हुआ, उनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरार शामिल हैं। जहां से सात-सात विद्यार्थियों ने अपनी जगह लेवल-3 की परीक्षा के लिए बनाई है।


प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करता है मिशन बुनियाद
नोडल अधिकारी दीपक वर्मा ने बताया कि मिशन बुनियाद कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2022 में हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की पढ़ाई मजबूत करने के लिए की थी। इसका उद्देश्य बच्चों को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। खासकर गणित विषय पर अधिक जोर दिया जाता है। यह एक तकनीक आधारित मॉडल है, जिसमें बच्चे डिजिटल और सेटेलाइट कक्षाओं के जरिए पढ़ाई करते हैं। लेवल 3 में चयनित विद्यार्थियों को यात्रा सुविधा, किताबें, पढ़ाई में सहयोग और फीस में छूट दी मिलेगी। साथ ही प्रदेश के 103 केंद्रों पर एक साथ पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। पिछले दो वर्षों में इस योजना से जुड़े कई विद्यार्थियों का चयन सुपर-100 कार्यक्रम में भी हुआ है। वर्ष 2026 से मिशन बुनियाद का रेजिडेंशियल होस्टल कार्यक्रम भी शुरू किया जा रहा है। इसके तहत कुरुक्षेत्र, हिसार, पानीपत और गुरुग्राम जिलों में चार केंद्र बनाए जाएंगे, जहां करीब 400 चयनित विद्यार्थियों को रहकर पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।


लेवल 3 की परीक्षा में पूछ जाएंगे गणित के प्रश्न
लेवल-3 परीक्षा जिला स्तर पर होगी। इसमें गणित के लिखित प्रश्न पूछे जाएंगे। सफल विद्यार्थी मई के पहले सप्ताह से कक्षा 9वीं और 10वीं की पढ़ाई मिशन बुनियाद केंद्रों में शुरू करेंगे।


वर्जन-
जिले से चयनित 329 छात्र अब मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाने वाली मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा देंगे। इसमें सफल विद्यार्थी मिशन बुनियाद कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे, जहां वे सत्र 2026-28 में मई के प्रथम सप्ताह से कक्षाएं प्रारंभ करेंगे।
- रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed