{"_id":"6868479c9aaddd1f1709aad0","slug":"bulldozers-run-on-two-illegal-colonies-karnal-news-c-18-knl1008-684224-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला नगरयोजनाकार (डीटीपी) की टीम ने शुक्रवार को कोहंड में दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। जिसमें यहां बनाई जा रही एक प्लॉट की चहारदीवारी सहित सभी कच्ची-पक्की सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया।
जिला नगरयोजनाकार कार्यालय को जानकारी मिली थी कि कोहंड रोड पर कोहंड गांव के पास कैमला रोड पर दो अवैध कॉलोनियों का निर्माण करीब 5.5 एकड़ जमीन पर कराया जा रहा है।
इसके बाद टीम गठित करके ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस के साथ जाकर कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। मौके पर विरोध करने तो कोई नहीं आया। जिससे यहां प्लाॅट की चहारदीवारी को तोड़ दिया गया है। सभी सड़कों को खुदबुर्द कर दिया है। मौके पर चेतावनी दी गई कि कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदे, अन्यथा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, निर्माण भी ध्वस्त कर दिया जाएगा।