{"_id":"63360cf889a5474d69022591","slug":"bulldozer-ran-on-gangster-daler-kotia-s-house-karnal-news-knl122858477","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर दलेर कोटिया के मकान पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर दलेर कोटिया के मकान पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
असंध (करनाल)। आपराधिक छवि वालों के अवैध निर्माणों पर वीरवार को फिर से बुलडोजर चला। इसके तहत असंध में गैंगस्टर दिलेर कोटिया के मकान को ध्वस्त कर दिया गया तो दूसरी ओर करनाल में नशा कारोबारी गुलजार सिंह की छह दुकानों को भी ढहा दिया गया। जिला नगर योजनाकार आरएस बाठ और सीआईए-2 के प्रभारी मोहन लाल की मौजूदगी में यह कार्रवाई अमल में लाई गई।
असंध-करनाल हाईवे-709-ए से लिंक रोड पर खेतों में बना दलेर कोटिया व उसके भाई तेजेंद्र सिंह के नाम पर दर्ज मकान को दो जेसीबी के साथ ध्वस्त कर दिया गया। बताते हैं कि दोनो भाई विदेश में हैं, दोनों के खिलाफ रंगदारी मांगने के कई मामले दर्ज हैं। मकान तोड़ने की प्रक्रिया के दौरान दलेर कोटिया की बहन के साथ कुछ वकील भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने इस कार्रवाई को नियम विरुद्ध बताया और कहा कि संबंधित मकान दलेर की बहन व माता के नाम है। इसके बावजूद कार्रवाई जारी रही।
इस दौरान दलेर की बहन ने काफी हंगामा किया, लेकिन पुलिस बल के आगे उसकी एक न चली। बहन ने आरोप लगाया कि उसके परिजनों द्वारा दलेर कोटिया को कई वर्षों पहले ही बेदखल कर दिया गया था। यह उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिसमें उसकी माता भी रहती हैं। डीटीपी ने बताया कि 15 दिन पहले नोटिस दिया गया था, अब बलपूर्वक इसे गिराया गया है।
विज्ञापन
सीआईए-2 प्रभारी इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि दिलेर कोटिया व उसके भाई तेजेंद्र के खिलाफ अलग-अलग थानों में फिरौती मांगने, मारपीट आदि के 11 मामले दर्ज हैं। अपराधी विदेश में बैठकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मकान में भी आपराधिक गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही थीं। दलेर कोटिया पर असंध के मीनाक्षी अस्पताल में अपने गुर्गे भेजकर गोलियां चलवाने, दो करोड़ की रंगदारी मांगने का भी आरोप है। इसमें कौशल का नाम भी सामने आया था, वह भी विदेश में बैठकर गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। इस मौके पर एसपी गंगा राम पुनिया, जिला योजना अधिकारी, असंध थाना प्रभारी बलजीत सिंह भी मौजूद रहे।
इसके अलावा टीम ने करनाल में सैदपुर मेहता फार्म के पीछे गुलजार सिंह की पत्नी किरन की छह दुकानों में तोड़फोड़ की। गुलजार सिंह अभी जेल में है। उसकी सभी छह दुकानें अनाधिकृत रूप से बनी हुई थी। जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया है। डीटीपी व पुलिस की इस साझा कार्रवाई से आपराधिक छवि वालों में खलबली मच गई है। इससे पहले भी करनाल व तरावड़ी में ऐसी कार्रवाई की जा चुकी है।