फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bull created ruckus, many people injuredBull created ruckus, many people injured

Karnal News: सांड ने मचाया उत्पात, कई लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bull created ruckus, many people injuredBull created ruckus, many people injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मूनक। कस्बे के मूनक गांव में बेसहारा सांड ने खूब उत्पात मचाया। इस कारण से गांव के कई लोग घायल हो गए। ग्रामीण सुरेश, फूल सिंह, बारू राम, सुगन चंद , बबलू ने बताया कि सोमवार सुबह दो सांड आपस में लड़ रहे थे। अचानक एक सांड आते जाते व्यक्ति, महिलाओं व बच्चों की ओर भागने लगा। उसने कई व्यक्तियों को घायल कर दिया।

लोगों का कहना है कि सांड की डर से लोग घरों में दुबकने को मजबूर है। यह सांड गांव की गलियों में घूम रहा है और अन्य सांड भी इसके पीछे लग रहे हैं। गांव की गलियों से जो भी व्यक्ति गुजरता है यह उसे टक्कर मारकर चोटिल कर रहा है। गांव वासियों को डर है कि कहीं किसी के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए। इस समस्या के लिए लोग सरपंच से मिले। गांव वासियों ने यह भी बताया कि कुछ दिनों पहले भी एक सांड इसी तरह से पागल होकर लोगों को टक्कर मारने लगा था। यह सांड बेसहारा गायों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। उनका कहना है कि बेसहारा पशुओं का टीकाकरण किया जाए ताकि कोई भी व्यक्ति इसकी वजह से दुर्घटना का शिकार न हो जाए।
विज्ञापन






गांव के सरपंच प्रतिनिधि ओम प्रकाश ने बताया कि कुछ दिन पहले भी पंचायत की ओर से एक सांड को पकड़ा गया था। अब इसको भी पकड़ने की कोशिश की जा रही है। सांड के जल्द पकड़कर इसका टीकाकरण कराकर विभाग को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed