{"_id":"578a83324f1c1bb17b13ebed","slug":"bujli-chori-caught-at-31-place-13-lakh-fine-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":" 31 जगह बिजली चोरी पकड़ी, साढ़े तेरह लाख का जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 जगह बिजली चोरी पकड़ी, साढ़े तेरह लाख का जुर्माना
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
अंधड़ से बिजली सप्लाई ठप
- फोटो : अमर उजाला
शहर में बढ़े लाइनलॉस को कम करने के लिए बिजली निगम की टीम ने बिजली चोरों पर शिकंजा कसते हुए शहर की विभिन्न कॉलोनियों से 31 चोरी पकड़ी। लोड के हिसाब से करीब साढ़े तेरह लाख का जुर्माना किया गया। छापेमार कार्रवाई अलसुबह की गई। इसमें नौ टीमें शामिल रहीं।
शानिवार सुबह निगम के उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार बिजली चोरी रोकने के लिए एसडीओ अभिषेक बाली के नेतृत्व में गठित कर्मचारियों की नौ टीमों ने शहर की विभिन्न कॉलोनियों में छापेमार कार्यवाही की। इसका पता चलते ही कॉलोनियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कुछ लोगों ने स्वयं अपनी तार उतारकर जुर्माने से बचने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों की नजरों से नहीं बच सके। कुछ लोग बिजली चोरी कर बेफिक्र सो रहे थे। उनकी चोरी पकड़े जाने के बाद नींद टूटी। टीम द्वारा सैकड़ों घरों में जांच कर 31 चोरी पकड़ी। उन्होंने बताया कि शहर में उनकी ओर से एक माह में 52 बिजली चोरी पकड़ी जा चुकी है। इन पर तीस लाख से अधिक का जुर्माना किया जा चुका है। शहर में लाईन लोस बढ़कर 50 प्रतिशत पहुंच चुका है। जिसे 20 प्रतिशत से कम करने के लिए आगामी दिनों में छापामार कार्यवाही जारी रखी जाएगी। उनका मकसद उपभोक्ताओं तक पूरी वोल्टेज पहुंचाना है, ताकि समय पर बिल की अदायगी करने वाले नियमित उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज व बार-बार लगने वाले अघोषित कटों सहित अन्य बिजली संबंधित परेशानी न हो।